इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक मकान में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों IPL का सट्टा संचालित कर रहे थे। दोनों ही जगदंबा बुक समूह के सदस्य है, जो एक स्पेशल सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन की मदद से सट्टे का अवैध कारोबार कर पैसा कमा रहे थे।क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मई की देर रात पुलिस ने रंगवासा स्थित लाभम पार्क के एक मकान में दबिश दी। यहां पर पुलिस को दो युवक मिले, जो फोन, टैबलेट और लैपटॉप पर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के बीच चल रहे IPL मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।जब उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि ये दोनों जगदंबा बुक समूह के सदस्य है। ये दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो जगदंबा बुक समूह की लाइन से जुड़े हुए थे और अवैध रूप से लोगों से हार-जीत का दांव लगवाते थे। इसके लिए ये एक स्पेशल सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते थे। पकड़ाए आरोपियों के नाम रोहित भंडारी (39) निवासी लोकनायक नगर, एयरपोर्ट रोड और अर्जुन गुप्ता (33) निवासी विधुर नगर हवा बंगला है।
IPL मैच पर लगा रहे थे हार-जीत का दांव2 गिरफ्तार : कर रहे थे स्पेशल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल