संपर्क के बाद अब व्यवहार परिवर्तन की तैयारी कार्यकारी मंडल की बैठक से निकला संकेत

 इन्दौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक नो संघ के लिए अब चुनौती → शाखाओं और सम्मेलनों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि का समाज में अपने विचारों के अनुरूप स्थायी बदलाव लाना है।          शताब्दी वर्ष में 10.22 करोड़ ही से अधिक घरों तक संपर्क और हिंदू की सम्मेलनों में करीब पांच करोड़ लोगों की सहभागिता के बाद संघ ने नों अपनी अगली कार्य दिशा तय करने के संकेत दिए हैं।       इंदौर में तीन दिन चली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में पंच परिवर्तन को सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनानेऔर संपर्क को निरंतर सहभागिता में। बदलने पर जोर रहा।बैठक से निकला संदेश साफ है कि संगठन की पहुंच का दायरा बढ़ चुका है, अब उसकी सफलता इस बात से आंकी जाएगी कि सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य जैसे विषय लोगों के रोजमर्रा के जीवन में कितनी जगह बना पाते हैं। यानी अब आंकड़ों से आगे असर दिखाने की बारी है।
10 करोड़ घरों तक संवाद, अब उसे बनाए रखना चुनौती-शताब्दी वर्ष के दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने 10.22 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचकर संवाद किया। प्रत्येक घर में 15 से 20 मिनट बैठकर बातचीत की गई। हिंदू सम्मेलनों में 4.93 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें सवा दो करोड़ से ज्यादा महिलाएं थीं।
     ये आंकड़े संघ के व्यापक संपर्क अभियान की सफलता बताते हैं, लेकिन अब इस संपर्क को स्थायी सामाजिक जुड़ाव में बदलना बड़ी चुनौती है। बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि पंच परिवर्तन के पांचों विषय केवल आयोजनों और भाषणों तक सीमित न रहें, बल्कि परिवारों और समाज के व्यवहार में दिखाई दें।
99 हजार से ज्यादा शाखाएं, संगठन के दूसरे माध्यम भी बढ़े-देश में इस समय 63,208 स्थानों पर 99,423 दैनिक शाखाएं संचालित हो रही हैं। एक साल में 12,025 शाखाओं की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा साप्ताहिक मिलन और मासिक मंडलियों के माध्यम से भी संगठन का विस्तार हुआ है। अब कुल 1,03,397 स्थानों पर प्रत्यक्ष संघ कार्य पहुंच चुका है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 93,156 थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment