नारकोटिक्स निरीक्षक बताकर महिला ने प्रापर्टी कारोबारी से ठगे3.50 करोड रूपए:प्रकरण दर्ज

उज्जैन। रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र के तेजानगर निवासी प्रापर्टी कारोबारी रूपेश चपरोत के साथ एक महिला ने खुद को मंदसौर नारकोटिक्स निरीक्षक बताते हुए  करीब रूपए 3.50 करोड की ठगी एवं धोखाधडी को अंजाम दिया है। आरोपी ने कारोबारी को उसके पूर्व से न्यायालय में चल रहे प्रकरण में वसूली करवाने का हवाला दिया और उसके बाद धीरे-धीरे ठगी एवं धोखाधडी को अंजाम दिया है। माणकचौक पुलिस ने महिला सपना ठाकुर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के अनुसार  फरियादी रूपेश ने थाना आकर बताया‍…

Read More

रतलाम में कुत्ते का डंडे से सिर, दोनों आंखें फोड़ी, आरोपी पर पशु क्रुरता का प्रकरण दर्ज

उज्जैन। रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत डीजल शेड रोड पर पशु  क्रूरता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अशरफ नामक व्यक्ति ने एक कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला पुलिस के सामने पहुंचा और आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।घटना सोमवार (21 सितंबर 2026) शाम करीब 4:00 बजे की है। डीजल शेड रोड,  पानी की टंकी के पास रहने वाले संजू…

Read More

त्रिमूर्ति स्कूल के दो शिक्षक व एक छात्र की रतलाम पैराडाइज वैली में डूबने से मौत

 जावरा । त्रिमूर्ति स्कूल के बच्चे व शिक्षक पिकनिक मनाने रविवार को रतलाम से करीब 11 किलोमीटर दूर पैराडाइज वैली जामण पाटली नदी पर गए थे। जहां पानी में डूबने से स्कूल के दो शिक्षक व एक  स्कूली छात्र की मौत हो गई। घटना की खबर से सनसनी फैल गई। स्कूल परिवार सहित परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई ।जानकारी के अनुसार नगर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल से करीब 15 से 17 छात्र व शिक्षक पिकनिक मनाने पैराडाइज वेली गए थे ।इसी दौरान…

Read More

रतलाम पुलिस ने करोड़ों की लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

 रतलाम। पुलिस द्वारा थाना बिलपांक क्षेत्र में सराफा व्यापारी के साथ हुई करोड़ों रुपये की लूट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी गौरव गुर्जर पिता भागीरथ गुर्जर निवासी हरसोला, इंदौर को आज प्रातः गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए 502 ग्राम सोने के जेवरात एवं 1 किलो 270 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।घटना का संक्षिप्त विवरण-— दिनांक 13.08.2026 को  अर्पित पिता ललित कुमार चोरड़िया, निवासी जैन कॉलोनी रतलाम, बड़नगर से व्यापारिक कार्य पूर्ण कर बस से रतलाम लौट रहे…

Read More

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर पर दो पटवारी निलंबित

रतलाम।फार्मर रजिस्ट्री का काम समय पर पूरा नहीं करने और लापरवाही व उदासीनता बरतने पर रतलाम जिले के दो पटवारियों को कलेक्टर अजय कटेसरिया ने निलंबित कर दिया है। अचानक हुई कार्रवाई से पटवारियों में हड़कंप मच गया।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखंड जावरा के हल्का क्रमांक 08 ग्राम पिपलियासीर के पटवारी महेश सिंघाड़ और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना के हल्का नंबर 48 खेड़ीकला के पटवारी परमानंद खेड़ड़ा को कार्य में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत ने 12 अगस्त को फार्मर रजिस्ट्री कार्य…

Read More

ई-स्कूटी में भीषण धमाका: मां और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, घर का सामान खाक

रतलाम। रतलाम शहर के कनेरी रोड स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में बुधवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में चार्जिंग पर लगी नई ‘लोवास’ कंपनी की ई-स्कूटी (E-Scooter) में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज़ था कि पूरे घर में आग फैल गई, जिससे मकान में सो रही मां और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पूरा परिवार ई-स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर…

Read More

कार्यकर्ताओं ने मवेशी के कंकाल को सीएमओ की टेबल पर रखकर किया विरोध ,प्रकरण  दर्ज

 जावरा  । नगर पालिका के ट्रैचिग ग्राउंड में से मवेशियों के कंकाल  के भरे ठेले गायब हो जाने से हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह कंकाल लेकर नगर पालिका संगठन कार्यकर्ता पहुंच गए और सीएमओ की टेबल पर रख दिए। कहा गया कि कंकाल नगर पालिका के ट्रैचिग ग्राउंड पर दफनाए जाने वाले गोवंश के हैं ।इसको लेकर सुबह से शाम तक विरोध प्रदर्शन चला रहा ।कभी नगर पालिका औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना फिर घंटाघर चौराहा पर करीब 2 घंटे तक धरना प्रदर्शन भी किया ।औद्योगिक क्षेत्र…

Read More

अफीम ले जा रहा बाइक चालक डिवाइडर से टकराकर घायल, सड़क पर फैली: पुलिस ने जांच शुरू की

 जावरा ।जावरा रतलाम फोरलेन पर सर्किट हाउस चौराहे से कुछ दूर ट्रैक्टर शोरूम के सामने एक बाइक चालक का सोमवार शाम को एक्सीडेंट हो गया जो हड़बड़त में डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गया गंभीर हालत में उसे शासकीय चिकित्सालय जावरा के बाद रतलाम रेफर किया गया लेकिन घायल के पास एक थैली थी उसमें अफीम थी जो सड़क पर फैल गई शहर पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची तो उसे सड़क पर फैली हुई अफीम 441 ग्राम जपती में ली पुलिस इसकी जांच में जुट गई पुलिस के अनुसार…

Read More

दो तस्करो से 10 लाख रुपए की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स  जप्त ,  दो आरोपी  गिरफ्तार

 जावरा । जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस ने शनिवार को 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जप्त की। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद एवं ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने मूखबीर की सूचना पर मोरिया रोड ढोढर स्थित तहसील कार्यालय के सामने घेराबंदी कर दो आरोपियों को…

Read More

निर्माणाधीन मकान से लिफ्ट की केबल वायर व अन्य सामान चोरी करने वालो को किया गिरफ्तार

* रतलाम।  रतलाम मे थाना माणकचौक अज्ञात आरोपीयो द्वारा आरोग्यम अस्पताल की गली में स्थित निर्माणाधीन मकान से दिनांक 09.07.2026 की दरमियानी रात में लिफ्ट के केबल वायर बण्डल, सौलर केबल आदि चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 371/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।  पुलिस अधीक्षक अमित कुमार  (भा.पु.से.) द्वारा चोरी, लूट एंव नकबजनी के अपराधो की पतारसी कर आरोपीयो की गिरफ्तारी करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे है।  जो निर्देशो के पालन में श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं…

Read More