छात्रावासों में विद्यार्थियों की समस्या निदान के लिए रतलाम में नवाचार संभाग के छात्रावासों में शिकायत,रतलाम में निदान की पहल रतलाम में प्रशासनिक स्तर पर पालक अधिकारी नियुक्त किए गए

उज्जैन। छात्रावासों में अन्यानेक समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों की शिकायतें बराबर सामने आ रही है। शासन स्तर पर संचालित छात्रावास हों चाहे विश्व विद्यालय स्तर के छात्रावास, आए दिन इनमें रहने वाले विद्यार्थी समस्याओं को लेकर अक्सर विरोध दर्ज करवा रहे हैं। छात्रावासों के निरीक्षण में कमियां सामने आ रही है। संभाग के उज्जैन,देवास,रतलाम में इस प्रकार के मामले बराबर सामने आए हैं। देवास में छात्रावास अधीक्षक को कलेक्टर की अनुशंसा पर निलंबित किया गया है। इसके निदान के लिए रतलाम जिला प्रशासन ने नवाचार की पहल की है।रतलाम जिले के सैलाना एवं अन्य स्थानों के विद्यार्थियों ने जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च का रूख किया था। देवास में कलेक्टर की जांच में खाने में समस्या सामने आई थी। उज्जैन में भी असुविधा के बीच निवास की स्थिति की शिकायत छात्राओं ने की थी। इस तरह के मामलों के निदान के लिएरतलाम जिले में प्रशासनिक की गई है। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित 100 या उससे अधिक सीटर वाले 15 प्रमुख छात्रावासों और विशिष्ट संस्थाओं को प्रशासनिक अधिकारियों को गोद दिया गया है। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना की जिम्मेदारी ली है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी को ‘पालक अधिकारी’ नियुक्त किया है।नवाचार करते हुए पालक अधिकारी नियुक्त-जिले के आदिवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास को नई दिशा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठा नवाचार किया है। प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को नियमित सुविधाओं के साथ-साथ करियर और जीवन में आगे बढ़ने के लिए विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। पालक अधिकारी समय-समय पर इन छात्रावासों का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करेंगे। इस नवाचार के तहत छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को नियमित रूप से मिलने वाली सुविधाओं के अतिरिक्त उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत विकास सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।एसपी सहित अन्य अधिकारी भी बने पालक-आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना का पालक अधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में वन मंडलाधिकारी डॉ. अनुभा त्रिवेदी को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सी. कन्या छात्रावास रतलाम (जिला स्तरीय उत्कृष्ट), सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन को कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल को अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास रतलाम तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडीवा को माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम का पालक अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अनुविभागीय अधिकारी सैलाना सुनील जायसवाल को बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बाजना, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन को राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय संयुक्त सी. बालक छात्रावास रतलाम, अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण आर्ची हरित को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सी. कन्या संयुक्त छात्रावास रतलाम तथा तहसीलदार सैलाना श्रीमती प्रतिभा भाभर को कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बाजना का दायित्व सौंपा गया है।इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग निरीक्षक श्रीमती रश्मि तिवारी को अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास रतलाम, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग  उप संचालक श्रीमती संध्या शर्मा को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम रावटी, जनपद पंचायत सैलाना प्रभारी सीईओ श्रीमती सुंदर खन्ना को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम बेढदा, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम शिवगढ़ तथा लोक निर्माण विभाग (भवन) के कार्यपालन यंत्री सचिन हरित को बालक क्रीड़ा परिसर बाजना का पालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment