अंधेरे में बुझ गई एक और जिंदगी, अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौतबंद स्ट्रीट लाइट को लेकर लोगों में नाराजगी

सनावद। शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले विधायक के निजी सचिव संदीप बिरला की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत के बाद अब चांदनीपुरा क्षेत्र में एक और दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। बीती रात कोल्ड स्टोरेज के पास पिकअप वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार चांदनीपुरा निवासी राहुल पिता सुरेश काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि राहुल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सनावद पहुंचाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
बंद लाइट और अंधेरे को लेकर उठे सवाल-हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क सुरक्षा और नगर की प्रकाश व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के समय करीब एक घंटे से बिजली बंद थी और पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ था। लोगों के अनुसार क्षेत्र में पहले से ही रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहती, ऐसे में बिजली बंद होने से सड़क पर आवागमन और भी जोखिमभरा हो जाता है।
लोगों ने क्षेत्र में कथित अवैध मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर भी नाराजगी जताई है। लगातार हो रही घटनाओं के बीच नागरिकों ने संबंधित विभागों से प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने और क्षेत्र में प्रभावी निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment