गोपाल मंदिर के गेट पर महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र ,एक्सप्रेस ट्रेन में 2 यात्रियों के साथ चोरी की वारदात

उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा पर गोपाल मंदिर दर्शन करने पहुंची महिला के गले से पीछे से आई महिला ने मंगलसूत्र झपट लिया और भाग निकली। खाराकुआ थाना पुलिस ने मंगलसूत्र झपटने वाली महिला की तलाश शुरू की है। बताया जा रहा है कि शाजापुर के रानी बडौद की रहने वाली सरिता मेवाड़ा परिवार के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक यात्रा करने आई थी।  कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद गोपाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी उसी दौरान मंदिर के गेट पर पीछे से आई महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर मंगलसूत्र…

Read More

सीजन की सबसे ठंडी रही रात, न्यूनतम 11.5 डिग्री

उज्जैन। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार-मंगलवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार-सोमवार रात 14.5 डिग्री रहा था। शासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र गुप्त के अनुसार कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रात के तापमान में आई कमी के बाद दिन के तापमान में 1 डिग्री की तेजी दर्ज की गई है। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवातीय की वजह से मध्यप्रदेश के कई…

Read More

खुद को दादा बताकर हफ्ता मांगने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस

उज्जैन। खुद को क्षेत्र का दादा बताकर 2 लोगों से हफ्ता मांगने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका क्षेत्र में जूलूस निकाला। बदमाश अब हफ्ता नहीं मांगने की बात कहते रहे और माफी मांगते रहे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। चिमनगंज थाना टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि पुष्पांजलि नगर  में रहने वाले पवन पिता कमलेश 23 साल और अनुज पिता उमेश दिक्षित 19 साल को सोमवार रात गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ 12 दिन में 2…

Read More

मंदिर प्रशासन के स्टिंग आपरेशन में पकड़ाये 3 नाबालिग इंस्टाग्राम पर महाकाल मंदिर में रील बनाने का प्रचार

उज्जैन। महाकाल मंदिर में अनाधिकृत तरीके से व्यवसायिक तौर पर रील बनाने का सोशल मीडिया पर प्रचार करने वाले 3 नाबालिगों को मंदिर प्रशासन ने स्टिंग आपेरशन के दौरान पकड़ा है। तीनों के मोबाइल बरामद कर पुलिस को सौंपा गया है। 12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बनने के बाद देशभर से श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे है। श्रद्धालुओं को भ्रमित करने के लिये कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पेज इंस्टाग्राम पर भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक और जनसंपर्क अधिकारी…

Read More