*गांधी नगर में पंडाल विवाद ने पकड़ा कानूनी तूल, गोलू कुशवाहा पर एफआईआर दर्ज

इंदौर। सड़क पर पंडाल, बाधित आवागमन और कार्रवाई में देरी का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा बन गया है। गांधी नगर क्षेत्र में पंडाल लगाकर रास्ता बाधित करने के मामले में गोलू कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अदालत को बताया कि पंडाल से 10 फीट रास्ता खुलवा दिया गया है, लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत के सवालों ने पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की भूमिका को भी चर्चा के केंद्र में ला दिया।  *अनुमति नहीं थी तो पंडाल लगने कैसे…

Read More

व्यापारी को दुकान से बाहर बुलाकर पीटा:हिस्ट्रीशीटर ने कहा- गोली मारकर हत्या कर दूंगा, एफआईआर दर्ज

इंदौर।इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यापारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खजराना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश भय्यू उर्फ सुरीला एहसान ने व्यापारी को दुकान से बाहर बुलाकर एक महिला का साथ छोड़ने के लिए कहा।इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोन पर भी व्यापारी को धमकाया। आरोपी पर लूट, डकैती और हत्या समेत कई गंभीर अपराध दर्ज…

Read More

इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ₹8.70 लाख की ठगी:, 9 बार में ट्रांसफर कराए रुपए

इंदौरइंदौर में ऑनलाइन ठगी के दो मामले सामने आए हैं। चंदन नगर में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए ठग लिए गए। वहीं, राजेंद्र नगर क्षेत्र में पत्नी के मोबाइल पर रिचार्ज कराने पहुंचे युवक को बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का पता चला।जांच करने पर खाते से करीब 51 हजार रुपए कटने की जानकारी मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।9 बार में अलग-अलग खातों…

Read More

*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से कई विधायक लापता:जलसंरक्षण को लेकर कई बातों पर बनी सहमति

इंदौर। एक तरफ तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से यह शिकायत करते हैं कि सीएम डॉ.मोहन यादव से 15-15 दिन बात नहीं हो पाती, दूसरी तरफ वे खुद ही मुलाकात से बचते रहते हैं।      आज भोपाल में कैबिनेट की बैठक थी, लेकिन मत्री विजयवर्गीय ने एक बार फिर उससे दूरी बना ली। विजयवर्गीय ने आज एआईसीटीएसएल ऑफिस में जल संकट पर बैठक बुला ली थी, हालांकि इसमें मंत्रीजी सहित 4 विधायक ही पहुंचे। 9 में से चार विधायक ही पहुंचे-बैठक में मंत्रीजी के अलावा विधायक…

Read More

अस्पताल कर्मचारी से ₹1.22 लाख की साइबर ठगी:क्रेडिट कार्ड से 3 मोबाइल खरीदे; बैंक मैसेज आने पर ब्लॉक कराया कार्ड

इंदौर।इंदौर में निजी अस्पताल के मेडिकल कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने अमेजन शॉपिंग ऐप के जरिए दिल्ली के पते पर तीन मोबाइल बुक किए। बैंक से ट्रांजेक्शन का मैसेज मिलने के बाद कर्मचारी ने कार्ड ब्लॉक कराया और संयोगितागंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने बुधवार को मामले में एफआईआर दर्ज की।ड्यूटी के दौरान आया ट्रांजेक्शन का मैसेज-संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, संगम नगर निवासी सुनील शर्मा की शिकायत पर ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया गया है। सुनील एक निजी अस्पताल…

Read More

धर्मांतरण मामले की पीड़िता को गवाही बदलने के लिए इनकार करने पर मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। महिला थाना में दर्ज धर्मांतरण के एक मामले में पीड़िता को धमकाने और गवाही बदलने के लिए 1 लाख रुपए देने की पेशकश का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी के पिता ने युवती को कोर्ट में अपने बेटे के पक्ष में बयान देने के लिए रुपए देने की बात कही।इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना का वीडियो बना लिया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में…

Read More

पटेल नगर में बेसमेंट का खेल! निगम का नोटिस, तीन दिन में दिखाने होंगे जमीन और नक्शे के दस्तावेज

इंदौर। स्कीम नंबर 31 के पटेल नगर स्थित मकान नंबर 53 में निर्माण को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बिना अनुमति बेसमेंट बनाने और मकान का व्यावसायिक उपयोग किए जाने की शिकायत पर निगम के जोन-18 के भवन अधिकारी ने दामजी पटेल, हरीश पटेल सहित संबंधित लोगों को नोटिस थमा दिया है। अब तीन दिन में दस्तावेज पेश करने होंगे, वरना निगम की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।          नोटिस में निर्माण कार्य तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

प्लॉट बेचने के नाम पर 7.80 लाख की ठगी: दो पर FIR, एग्रीमेंट के बाद न कब्जा दिया और न कराई रजिस्ट्री

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में ब्रोकर और प्लॉट बेचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।आरोप है कि दोनों ने प्लॉट का सौदा करने के बाद फरियादी से 7 लाख 80 हजार रुपए ले लिए, लेकिन न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने नंदकिशोर मनावत और धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक नंदबाग कॉलोनी निवासी विजय चौहान ने शिकायत में बताया कि उन्होंने नंदबाग में…

Read More

हेड कॉन्स्टेबल के पास 6.26 करोड़ की प्रॉपर्टी:सैलरी से 223% ज्यादा: 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

इंदौर/देवास।लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की। लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से देवास स्थित उसके निवास समेत इंदौर और देवास के 15 ठिकानों पर सर्चिंग शुरू की।शुरुआती जांच में आरोपी के पास करीब 6.26 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। लोकायुक्त के अनुसार, यह उसकी आंकी गई आय से करीब 223% ज्यादा है।पुलिस विभाग में होने का प्रभाव दिखाता था-शिकायत में आरोप…

Read More

NSUI ने निकाला पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया पुतला दहन

इंदौर । मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर NSUI पूर्व जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल के नेतृत्व में इंदौर में पैदल मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।   यह कार्यक्रम के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात पुतला दहन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से रखा।       इस अवसर पर…

Read More