इंदौर। प्रशासनिक संकुल (कलेक्टर कार्यालय परिसर), इंदौर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 50 से अधिक बोरी निर्वाचन सामग्री की चोरी के अत्यंत गंभीर व लोक महत्व के प्रकरण में पुलिस की ‘खात्मा रिपोर्ट’ तथा विवेचना की विसंगतियों को लेकर पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने उच्च स्तरीय मोर्चा खोल दिया है।
आवेदक दिलीप कौशल द्वारा पुलिस महानिदेशक (DGP) मध्य प्रदेश, मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश सहित शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को स्पीड-पोस्ट और ईमेल के माध्यम से विस्तृत विधिक मांग-पत्र एवं औपचारिक सूचना भेजी गई है।
क्या है पूरा मामला और तिथिवार घटनाक्रम?-
अभिलेखीय दस्तावेजों, सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त पत्राचार और राज्य सूचना आयोग के आदेश के अवलोकन से इस पूरे प्रकरण का तिथिवार घटनाक्रम इस प्रकार सामने आया है-
01 सितंबर 2022 (सामग्री भंडारण) FIR में दर्ज विवरण के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से लाखो मतदाता प्रपत्र भंडारित किए गए थे।
28-29 जनवरी 2023 (चोरी की घटना) प्रशासनिक संकुल स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 3,02,200 मतदाता प्रपत्रों के अतिरिक्त वर्ष 2018 के भरे हुए मतदाता प्रपत्रों के लगभग 15 से 20 बंडल (लगभग 50 से अधिक बोरी निर्वाचन सामग्री) चोरी होने की घटना सामने आई।
30 जनवरी 2023 (FIR पंजीयन) संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, इंदौर के पत्र (क्रमांक 218/भा.नि./स्टोर/2023) के आधार पर थाना रावजी बाजार में जनरल डायरी प्रविष्टि क्र. 028 दर्ज कर शाम 7-05 बजे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 379 के तहत अपराध क्रमांक 21/2023 पंजीबद्ध किया गया। 31 जनवरी 2023 (घटनास्थल नक्शा व कथन) घटनास्थल का हस्तनिर्मित नक्शा तैयार किया गया तथा शिकायतकर्ता जितेन्द्र चौहान एवं कार्यालयीन कर्मचारियों (सुनील गौड़ व किशोर प्रामणिक/प्रामणोर) के कथन दर्ज होना पत्रावली में संलग्न है।
12 अगस्त 2023 (खात्मा रिपोर्ट) विवेचना अधिकारी द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए माल का कोई सुराग न मिलने का आधार लेते हुए अंतिम रिपोर्ट (खात्मा क्रमांक 10/2023) तैयार कर प्रस्तुत करने का उल्लेख किया गया।
16 अक्टूबर 2024 एवं 05 फरवरी 2026 (RTI आवेदन व द्वितीय अपील) दिलीप कौशल द्वारा 16.10.2024 को RTI आवेदन लगाकर U FIR, पंचनामा एवं विभागीय कार्रवाई की प्रमाणित प्रतियां मांगी गईं। जानकारी न मिलने पर 05.02.2026 को म.प्र. राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील (क्रमांक-4747/2026) प्रस्तुत की गई।
वहीं जनवरी 2026 के पत्राचार में पुलिस की खात्मा रिपोर्ट का हवाला देकर आरटीआई अपील निरस्त करने का अनुरोध किया गया, किंतु विभागीय जवाबदेही पर कोई कार्रवाई नहीं दर्शाई गई।
27 अक्टूबर 2026 (हाईकोर्ट निर्देश व राज्य सूचना आयोग का आदेश) आवेदक को राज्य सूचना आयुक्त डॉ. उमाशंकर पचौरी ने सुनवाई के पश्चात लोक सूचना अधिकारी को 15 दिवस के भीतर शेष प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश पारित किए।
16 नवंबर 2026 (विधिक मांग-पत्र प्रेषण) प्राप्त अभिलेखों के विधिक परीक्षण के पश्चात दिलीप कौशल द्वारा खात्मा रिपोर्ट में विभिन्न विसंगतियों को उल्लेखित कर प्रदेश के ष्ठतक मुख्य सचिव व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को स्पीड पोस्ट व ईमेल के माध्यम से विधिक मांग-पत्र भेजा गया।
FIR और ‘खात्मा रिपोर्ट’ में उजागर हुईं गंभीर विसंगतियां एवं त्रुटियां-विधिक मांग-पत्र में दस्तावेजों के आधार पर पुलिस विवेचना और अंतिम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले विरोधाभास व त्रुटियां रेखांकित की गई हैं-
1
4. स्टोर कर्मचारियों के नाम गवाह सूची से गायब पत्रावली में स्टोर शाखा से जुड़े कर्मचारियों (सुनील गौड़ व किशोर प्रामणिक/प्रामणोर) के कथन संलग्न होने के बावजूद अंतिम रिपोर्ट की गवाह सूची में उनके नाम शामिल नहीं किए गए।
5. चोरी गई सरकारी संपत्ति का मूल्य शून्य (रु0.00) लाखों निर्वाचन प्रपत्रों व महत्वपूर्ण मतदाता अभिलेखों की चोरी के बावजूद अंतिम रिपोर्ट में संपत्ति का मूल्य रु ०.०० दर्शाया गया है।
6. वैज्ञानिक साक्ष्य व मतदाता डेटा सुरक्षा की अनदेखी खिड़की की स्थिति, फिंगरप्रिंट परीक्षण, गोदाम की चाबी की अभिरक्षा, सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी रोस्टर और प्रशासनिक संकुल के CCTV फुटेज प्राप्त करने का कोई प्रमाण पत्रावली में नहीं है। साथ ही वर्ष 2018 के भरे हुए प्रपत्रों में दर्ज नागरिकों के संवेदनशील व्यक्तिगत विवरणों के दुरुपयोग की भी जांच नहीं की गई।
7. न्यायिक स्थिति उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार मजिस्ट्रेट द्वारा खात्मा रिपोर्ट स्वीकार किए जाने का कोई आदेश संलग्न नहीं है और न ही प्रथम सूचनाकर्ता को सुनवाई का विधिसम्मत नोटिस दिए जाने का प्रमाण है।