उज्जैन\ सिंहस्थ की तैयारियों के तहत रेलवे ने शनिवार सुबह माधव नगर रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पास रेलवे की जमीन पर बने मजार, मस्जिद, शाही मकबरे और अन्य निर्माण जेसीबी से हटाए गए। कार्रवाई सुबह 5 बजे से 11 बजे तक चली। इसके लिए करीब 6 जेसीबी लगाई गई थीं।रेलवे के मुताबिक, करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन पर अतिक्रमण था। इसे खाली कराने के बाद यहां सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। हाईकोर्ट से स्टे खारिज…
Read MoreDay: November 21, 2026
शिप्रा को स्वच्छ बनाने संतों ने शुरू की प्रदक्षिणा यात्रा:रामघाट से रवाना हुए साधु-संत और श्रद्धालु; 24 को समापन, नदी में दीप नहीं डालने की अपील उज्जैन
उज्जैन \ मां शिप्रा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के संकल्प के साथ शनिवार सुबह रामघाट से संपूर्ण शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा शुरू हुई। त्रिशूल शिवगण वाहिनी के तत्वावधान में निकाली जा रही चार दिवसीय यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, महंत, महामंडलेश्वर और श्रद्धालु शामिल हुए।ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी वर्चुअली जुड़े और यात्रा को आशीर्वाद दिया। यात्रा का समापन 24 नवंबर को रामघाट पर होगा।रामघाट पर शिप्रा पूजन और संतों के आशीर्वचन के बाद यात्रा रवाना हुई। पहला पड़ाव देवलघाट, ग्राम बोलासा में रहेगा।…
Read Moreशंखनाद और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कालिदास समारोह शुरू:CM वर्चुअली जुड़े; वाणी त्रिपाठी टिक्कू को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 27 नवंबर तक कलाकार देंगे प्रस्तुति
उज्जैन में शनिवार शाम शंखनाद और दीप प्रज्ज्वलन के साथ सात दिवसीय 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ।उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए और संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इस मौके पर वर्ष 2026 का राष्ट्रीय कालिदास सम्मान प्रख्यात रंगकर्मी वाणी त्रिपाठी टिक्कू को प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान के साथ पांच लाख रुपए की राशि का चेक दिया गया। शुभारंभ…
Read Moreसमारोह में आतिशबाजी एवं हिंगोट रॉकेट चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध,पुलिस की रहेगी सख्ती हरिहर मिलन आज रात,कल कार्तिक सवारी…48 घंटे कर्त्तव्य की कसौटी पर -सोमवार को कार्तिक मास की दुसरी सवारी का आयोजन भी रहेगा
उज्जैन। परंपरागत रूप से बैकुण्ठ चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्री हरि (श्री विष्णु ) एवं श्री हर (श्री महाकाल ) का मिलन होगा। इस बार 22 नवंबर रविवार रात्रि में यह आयोजन होगा। इसके साथ ही 23 नंवबर को कार्तिक मास की दुसरी सवारी का आयोजन किया जाएगा। करीब 48 घंटे मंदिर समिति एवं जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम के जिम्मेदार कर्त्तव्य की कसौटी पर रहेगे। जिला प्रशासन ने हरिहर मिलन की सवारी के दौरान हिंगोट एवं राकेट चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। भगवान श्री हरि से…
Read Moreशीतलहर एवं ठंड के प्रकोप के साथ स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान नर्सरी से 8 वीं तक के स्कूल प्रात:9 बजे से लगेंगे -एक समान स्वेटर पहनने एवं जूते चप्पल उतारने को लेकर भी स्कूलों को पूर्ववत निर्देश
उज्जैन । ठंड के दौर में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। पारा उज्जैन जिला मुख्यालय पर न्यूनतम 12.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए सभी नर्सरी से 8 वीं कक्षा तक के स्कूलों का संचालन समय प्रात:9 बजे से किया है। इस समय से पूर्व किसी भी स्कूल में इन कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा।शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को देखते हुए जिले के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान…
Read Moreअंधे कत्ल के प्रकरण का खुलासा:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेजा
बड़वानी। जिले में गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं अज्ञात अपराधों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल के एक प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया है तथा हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया है। *घटना एवं पुलिस कार्यवाही का विवरण- दिनांक 01.09.2026 को थाना राजपुर में मर्ग क्रमांक 67/2026, धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज मर्ग की…
Read Moreतेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा दोनों की मौत:चालक वाहन छोड़कर फरार
खरगोन। जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भैंसावद गांव में शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर की है। दोनों भाई- बहन का पीएम शनिवार सुबह कसरावद अस्पताल में कराया गया।जानकारी के अनुसार रसवा गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल और उसकी 23 वर्षीय…
Read Moreपीडब्ल्यूडी की सड़क पर बिना अनुमति खुदाई पर विभाग सख्त, सीएमओ को नोटिस; वार्ड में गहराया पेयजल संकट
सनावद | लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की अनुमति के बिना सड़क खोदना नगर परिषद सनावद और संबंधित एजेंसी को भारी पड़ता नजर आ रहा है। विभाग के अधीन सनावद-इनपुन-भोंगावा मार्ग (लंबाई 0.840 किमी) पर बिना पूर्व स्वीकृति के की जा रही खुदाई पर पीडब्ल्यूडी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सनावद को नोटिस जारी कर तत्काल काम रुकवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर, नगर के वार्ड क्रमांक 17 में भी सड़क खुदाई के कारण पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे रहवासियों में भारी आक्रोश है। सड़क…
Read Moreदो माह से लापता युवती मुंबई के वसई से दस्तयाब
मन्दसौर। जिले के थाना सीतामऊ पुलिस ने करीब दो माह से लापता 19 वर्षीय युवती को मुंबई के वसई क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काचरिया जाट निवासी आवेदक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री विगत 28 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई थी और वापस नहीं लौटी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस…
Read Moreपाड़ो की लड़ाई में मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन? शहर में पिछले 12 दिनों से हो रहे थे पाड़ों के दंगल
उज्जैन। पाड़ों की लड़ाई में मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन यह अब तक सामने नहीं आया है। मासूम परिवार का एकलौता पुत्र था। पिता की आंखों के सामने उसकी जान चली गई पिता बेबस बना रहा। नागझिरी थाना क्षेत्र की हामुखेड़ी में शुक्रवार को 12 जोड़ी पहाड़ों की लड़ाई का मैदान सजाया गया था। प्रतिबंध लगा होने के बाद भी ना तो प्रशासन को खबर लगी ना ही पुलिस को पता चला कि पशुओं को लड़ा कर कुर्ता कराई जा रही है पशु क्रूरता के साथ ही दायमा परिवार के…
Read More