ईरानी सिंगर को बिना हिजाब गाने पर74 कोड़े मारे दोस्तों को भी सजा ; 2 साल तक गाने और विदेश जाने पर रोक

तेहरान।ईरान की गायिका परस्तू अहमदी और उनके साथियों को सोमवार को 74-74 कोड़े मारे गए। जून 2026 में कुम शहर की अदालत ने उन्हें यह सजा सुनाई थी। उन पर बिना हिजाब पहने सार्वजनिक रूप से गाना गाने और अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप था।यह मामला दिसंबर 2024 का है। उस समय परस्तू अहमदी ने यूट्यूब पर बिना हिजाब पहने एक लाइव कॉन्सर्ट किया था। 27 मिनट के इस वीडियो में वे स्लीवलेस ड्रेस पहनकर चार पुरुष संगीतकारों के साथ गाना गाती नजर आई थीं।

उन्होंने ईरान का लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘अज खूने जवानाने वतन’ (मातृभूमि के युवाओं के खून से) गाया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment