CJP नेता सौरव दास बोले- मुझे UK नहीं जाने दिया:एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर रोका

नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोमवार को सरकार पर UK जाने से रोके जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाना था, लेकिन उन्हें इमिग्रेशन काउंटर पर ही रोक दिया गया।हालांकि, आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक एक दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में पैनल चर्चा होनी थी। इसमें सौरव दास को शामिल होने के लिए बुलाया गया था।ऑक्सफोर्ड यूनियन स्वतंत्र रूप से चलने वाली डिबेटिंग सोसाइटी है। यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है।कॉकरोच मूवमेंट पर चर्चा के लिए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरव दास के नाम लिस्ट में शामिल हैं।यह चर्चा एक दिसंबर को होने वाली है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच ऑक्सफोर्ड यूनियन में CJP पैनल की चर्चा होनी थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment