शादी समारोह में वारदात रोकने के लिये पुलिस अलर्ट

उज्जैन। देवउठनी ग्यारस के साथ शादी-समारोह की धूम शुरू हो चुकी है।  खुशियों के आयोजन में चोरी की वारदातों को रोकने के लिये पुलिस भी अलर्ट हो गई है। सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और आयोजकों को सर्तकता के निर्देश जारी किये जा रहे है। पिछले कुछ सालों से शादी-समारोह के दौरान मैरिज गार्डन, होटलों में दुल्हा-दुल्हन को उपचार में मिलने वाले लिफाफे, आभूषण के बेग सहित कीमती सामान चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे है। देवउठनी ग्यारस के साथ शुरू हुये शादी-समारोह के साथ पुलिस भी…

Read More

हरि-हर मिलन में हिंगोट-रॉकेट चलाने वालों को हिदायत -महाकाल पुलिस ने सवारी मार्ग पर किया अलॉउसमेंट

उज्जैन। महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर तक आज रात हरि-हर मिलन का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सवारी मार्ग पर हिंगोट-रॉकेट चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार रात पुलिस महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर मार्ग पर निकली और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की हिदायत जारी की। महाकाल मंदिर से आज रात बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर सृष्टि का भार सौंपने के लिये गोपाल मंदिर पहुंचेगें। हरि-हर मिलन का यह नजारा अद्भुत होगा। बाबा…

Read More

सांदीपनी आश्रम के पास हादसा, प्रेस फोटोग्राफर की मौत -तेजगति से दौड़ती ई रिक्शा ने मारी बाइक को टक्कर

उज्जैन। मंगलनाथ मार्ग सांदीपनी आश्रम के सामने शनिवार शाम सड़क हादसे में प्रेस फोटोग्राफर की मौत हो गई। तेजगति से दौड़ती ई रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। पुलिस ने रिक्शा जप्त कर चालक को हिरासत में लिया है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के सांदीपनी आश्रम के सामने शाम 5.30 बजे के लगभग तेजगति से दौड़ती ई रिक्शा क्रमांक एमपी 13 झेड ई 6350 ने बाइक पर सवार प्रेस फोटोग्राफर लखन परमार 54 साल निवासी भैरवगढ़ को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हे अस्पताल लाया…

Read More

-मोहननगर में रंजीश के चलते फोड़ी थी स्कार्पियों… पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले बदमाश का निकाला जुलूस

उज्जैन। पुरानी रंजीश में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और स्कार्पियों फोड़ने वाले कुख्यात गिरोह का एक बदमाश शनिवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसका क्षेत्र में जुलूस निकाला। बदमाश के 2 साथी पूर्व में पकड़े जा चुके थे, 2 फरार है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के मोहननगर में एक माह पहले कुख्यात गिरोह अनमोल गुर्जर और उसके तीन-चार साथियों ने दहशत फैलाते हुये पुरानी रंजीश में शिवम के घर पहुंच पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी थी और उसके पिता मदनलाल की स्कार्पियों में तोड़फोड़…

Read More

युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर ,कंगन चुराने वालों का नहीं मिला सुराग

उज्जैन। छोटी मायापुरी में रहने वाली बीना पिता रूपेश पंवार ने शनिवार को अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया, परिजनों ने हालत बिगड़ती देखी तो उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिये भर्ती किया गया है। ड्युटी कम्पाउंडर की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। युवती और परिजनों के बयान के बाद जहरीला पदार्थ खाने का कारण सामने आ पायेगा। एक अन्य मामले में रीना पति अजय चौहान निवासी अहमदपुरा देवास का मायका हीरामिल की चाल में है।…

Read More