जीरापुर। गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को जीरापुर शहर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। लोक निर्माण विभाग की 18.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 6.40 किलोमीटर लंबी सिटी पोर्शन सड़क के चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही 6.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी शुभारंभ हुआ। इन कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही गंदे पानी के शोधन और उसके पुनः उपयोग की सुविधा उपलब्ध होगी। दोनों ओर 8-8 मीटर चौड़ी बनेगी सड़क, जिसमें बीच में डिवाइड भी शामिल हैं।लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर में 6.40 किलोमीटर लंबी सिटी पोर्शन सड़क का निर्माण 18.67 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। वर्तमान सड़क के मध्य से दोनों ओर 8-8 मीटर चौड़ाई में सड़क बनाई जाएगी। सड़क के बीच में डिवाइडर और लाइटिंग की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण से शहर में यातायात सुगम होगा और आवागमन के दौरान लोगों को राहत मिलेगी। विधायक हजारीलाल दांगी ने निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही। वहीं सांसद रोडमल नागर ने कहा कि सड़क निर्माण में नगरवासियों से सहयोग की अपील की और कहा इससे और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
नालियों के गंदे पानी का होगा शोधन-शहर की नालियों से निकलने वाले गंदे पानी को नदी-नालों में मिलने से रोकने और प्रदूषण की समस्या का समाधान करने के लिए 6.25 करोड़ रुपए की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। प्लांट में गंदे पानी को फिल्टर कर स्वच्छ किया जाएगा, जिसके बाद इसका उपयोग खेती में किया जा सकेगा। इससे जल प्रदूषण कम करने के साथ ही पानी का उपयोगी विकल्प भी उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर, विधायक हजारीलाल दांगी, नगर परिषद अध्यक्ष अनुसुइया पवन कुशवाह सहित अन्य अतिथियों ने विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। अतिथियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से जिले में विकास कार्यों को गति मिल रही है। विधायक ने निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही, वहीं सांसद ने सड़क निर्माण को शहर की सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष हेमंत जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण टेलर, डॉ. रामचंद्र किवर, विष्णु सिंह पंवार, ईश्वर सिंह तोमर, रमेशचंद्र शर्मा, गिरिराज जुलानिया, सीएमओ देवनारायण दांगी सहित अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।