रेस्टोरेंट पर नायब तहसीलदार द्वारा मारपीट गालियां देने के मामले में कोर्ट ने लिया संज्ञान

जावरा । बहुचर्चित नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा बड़ावदा स्थित रेस्टोरेंट में कथित रूप से मारपीट प्रकरण एवं अपमानजनक गलियां दिए जाने के वायरल मामले में न्यायालय ने नायब तहसीलदार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत संज्ञान लेने का आदेश पारित किया। मामला 11 मई 2023 की शाम 4 बजे के लगभग बड़ावदा स्थित बालाजी रेस्टोरेंट पर फरियादी विनोद एवं विक्रम पिता अमर जी के साथ नायब तहसीलदार सिसोदिया( वर्तमान में तहसीलदार रामपुरा नीमच  पदस्थ )द्वारा कथित रूप से पद एवं अधिकारी का दुरुपयोग करते हुए फरियादी को लात…

Read More

शराब के नशे में विवाद में बड़े भाई ने की भाई की हत्या:छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत

रतलाम।रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुरा में शराब के नशे में दो भाईयों में विवाद में छोटे भाई की मौत हो गई। घायल अवस्था में छोटे भाई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत गई।मृतक का नाम विमल महावार (30) है। गुरुवार रात छोटे भाई विमल का बड़ा भाई त्रिलोकचंद से घर में विवाद हुआ।विवाद इतना बड़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कपड़े धोने की मोगरी से वार कर दिया। इससे…

Read More

छात्राओं के साथ छेड़खानी:नकली पिस्तौल दिखाकर अश्लील इशारे किए; दो को ग्रामीणों ने पकड़ा,

रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र में स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवक कई दिनों से छात्राओं का पीछा कर अश्लील इशारे करते थे और नकली पिस्तौल दिखाकर उन्हें डराते थे। ग्रामीणों ने दोनों का पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोज स्कूल आते-जाते करते थे पीछा-पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कक्षा…

Read More

फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार डॉक्टरऔर उनके ससुर की मौत:पत्नी-बच्चे घायल

रतलाम।रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में रतलाम के बाल चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. मनीष सिंह और उनके 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार भोपाल से रतलाम लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना सामने आई है।जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 3:30 बजे धराड़ के आगे और टोल नाके से पहले एक छोटी पुलिया के डिवाइडर से हुआ। एमजी हेक्टर कार (एमपी 04 सीजेड…

Read More

अघोषित विद्युत कटौती वअधिक राशि के विद्युत बिलों को लेकर युकां. ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

   जावरा ।।नगर  में  असमय विद्युत कटौती अत्यधिक बिजली बिल व स्मार्ट मीटर के संबंध में शनिवार को विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नि अखेड़िया के नेतृत्व में विद्युत मंडल अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।   ज्ञापन में  मांग की गई प्रतिदिन रात्रि एवं दिन के समय में अघोषित विद्युत कटौती तुरंत बंद की जाए । जिससे जनता को होने वाली परेशानियों से निजात मिले एवं जावरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दिए जा रहे अत्यधिक बिजली बिलों का तुरंत…

Read More

आउटसोर्स कर्मचारी ने 40 लोगों के ठगे 85 लाख:; जीजा समेत परिचितों के खातों में जमा कराए रुपए

रतलाम।लक्कड़पीठा स्थित यूको बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी ने 40 लोगों (ग्राहकों) के साथ धोखाधड़ी कर एफडी (फिक्सड डिपोजिट) तुड़वाकर 85 लाख से अधिक राशि ठग ली।कर्मचारी के इस षड्यंत्र में बैंक का पूर्व मैनेजर भी शामिल रहा। आउटसोर्स कर्मचारी ने ग्राहकों की एफडी तुड़वाकर अपने व अपने परिचितों के खाते में राशि जमा कर ली।पुलिस ने आउटसोर्स कर्मचारी, बैंक के पूर्व मैनेजर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया 30 जून को दिनेश बंजारा यूको बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर पिता मांगीलाल…

Read More

नाले से झाड़ियों में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रतलाम। इप्का गेस्ट हाउस के पीछे स्थित नाले से सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव झाड़ियों के बीच नाले के पानी में औंधे मुंह पड़ा था। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।शव सिटी फोरलेन स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय से कुछ दूरी पर इप्का गेस्ट हाउस के पीछे मिला। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके पीछे रेलवे की इंदौर रेल…

Read More

भिंड इंटरसिटी के स्लीपर कोच में रोती मिली नवजात रतलाम में मानवीयता शर्मसार, 4 दिनों में 3 नवजात लावारिस मिले -जिले में पिछले 15 दिनों में यह 4 था नवजात लावारिस स्थिति में मिला

उज्जैन। रतलाम में मानवीयता को शर्मसार करने वाली स्थिति पिछले 4 दिनों में सामने आई है। शनिवार को रतलाम जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर भिंड इंटरसिटी के स्लीपर कोच से नवजात शिशु रोता हुआ मिला है। इसके साथ ही पिछले 4दिनों में जिले में नवजात शिशु के मिलने का यह तीसरा मामला सामने आया है। अधिकारिक स्तर पर सामने आ रहा है कि पिछले 15 दिनों में 4 नवजात शिशु मिले हैं। जिनमें से 3 गहन चिकित्सा ईकाई रतलाम मेडिकल कालेज में उपचार रत हैं। दो तो ऐसे हैं जिन्हें मां…

Read More

ट्रेन में मिली नवजात:कोच में कपड़े में लपेटे सीट पर छोड़ा; रोने की आवाज आने पर चला पता

रतलाम।रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी भिंड-रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार शाम एक नवजात बालिका मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची कोच के अंदर रोती हुई मिली। रोने की आवाज सुनकर यात्रियों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एसएनसीयू में भर्ती जीआरपी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सोहन पाटीदार ने बताया कि शाम करीब 4:45 बजे सूचना मिली थी कि भिंड इंटरसिटी…

Read More

मोबाइल गड़बड़ी और ऐप से ठगी के 2 मामलों में 4.5 लाख का नुकसान, साइबर पुलिस कर रही जांच

रतलाम।रतलाम में सायबर फ्रॉड के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। दोनों ही मामलों में बैंक खातों से 4.77 लाख से अधिक की राशि ठगी गई। मामला शहर के दिनदयाल नगर व थाना औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा है। दोनों ही मामलों में पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।पहला मामला रतलाम के गांव हरथली में रहने वाले सलीम (75)पिता नियाज मोहम्म्द निवासी ग्राम हरथली का है। इनके बैंक खाते से 3,75,998 रुपए गायब हो गए। सलीम खान खेती करते हैं। इनका बैंक खाता बैंक ऑफ…

Read More