* रतलाम। रतलाम मे थाना माणकचौक अज्ञात आरोपीयो द्वारा आरोग्यम अस्पताल की गली में स्थित निर्माणाधीन मकान से दिनांक 09.07.2026 की दरमियानी रात में लिफ्ट के केबल वायर बण्डल, सौलर केबल आदि चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 371/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा चोरी, लूट एंव नकबजनी के अपराधो की पतारसी कर आरोपीयो की गिरफ्तारी करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे है। जो निर्देशो के पालन में श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में अज्ञात आरोपीयो को तकनीकी माध्यम से ज्ञात कर दो आरोपीयो को गिरफ्तार करने सफलता पाई है। जिनसे माल मश्रुका के संबंध में प्रथक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा एक माह पहले कलीमी कॉलोनी डीडी नगर से भी केबल तार चोरी करना स्वीकार किया।
कार्रवाईमेसराहनीय भूमिका–* निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक,उनि. शांतिलाल चौहान , प्रआर.राजसिह, प्रआर विजय झोड़िया, प्रआर तखतलाल, आर कुलदीप, आर अशरफ, आर.अविनाश मिश्रा, आर.हेमन्त यादव, आर.संदीप शर्मा, आर पंकज कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।