*गांधी नगर में पंडाल विवाद ने पकड़ा कानूनी तूल, गोलू कुशवाहा पर एफआईआर दर्ज

इंदौर। सड़क पर पंडाल, बाधित आवागमन और कार्रवाई में देरी का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा बन गया है। गांधी नगर क्षेत्र में पंडाल लगाकर रास्ता बाधित करने के मामले में गोलू कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अदालत को बताया कि पंडाल से 10 फीट रास्ता खुलवा दिया गया है, लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत के सवालों ने पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की भूमिका को भी चर्चा के केंद्र में ला दिया।  *अनुमति नहीं थी तो पंडाल लगने कैसे…

Read More

व्यापारी को दुकान से बाहर बुलाकर पीटा:हिस्ट्रीशीटर ने कहा- गोली मारकर हत्या कर दूंगा, एफआईआर दर्ज

इंदौर।इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यापारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खजराना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश भय्यू उर्फ सुरीला एहसान ने व्यापारी को दुकान से बाहर बुलाकर एक महिला का साथ छोड़ने के लिए कहा।इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोन पर भी व्यापारी को धमकाया। आरोपी पर लूट, डकैती और हत्या समेत कई गंभीर अपराध दर्ज…

Read More

इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ₹8.70 लाख की ठगी:, 9 बार में ट्रांसफर कराए रुपए

इंदौरइंदौर में ऑनलाइन ठगी के दो मामले सामने आए हैं। चंदन नगर में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए ठग लिए गए। वहीं, राजेंद्र नगर क्षेत्र में पत्नी के मोबाइल पर रिचार्ज कराने पहुंचे युवक को बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का पता चला।जांच करने पर खाते से करीब 51 हजार रुपए कटने की जानकारी मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।9 बार में अलग-अलग खातों…

Read More

बच्चे की देखभाल में लापरवाही के मामले में सजा:UAE शाही परिवार की बहू को रिहैब कैंप भेजा

लंदन।UAE के शाही परिवार से जुड़ी 32 साल की महराह अल नाहयान को लंदन में बच्चे की देखभाल में लापरवाही के मामले में सजा सुनाई गई है। उन्हें दो साल तक रिहैब कार्यक्रम में शामिल होना होगा। साथ ही करीब 7.7 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ेगा।यह मामला 13 जून का है। उस दिन महराह पश्चिमी लंदन की एक सड़क पर बेहोश मिली थीं। उनके पास उनका 3 साल का बच्चा बिना जूते पहने स्कूटर से खेल रहा था। बच्चा व्यस्त सड़क पर चल रही गाड़ियों के करीब था।…

Read More

रूस में 7 तीव्रता का भूकंप,जापान में 9.9 का अलर्ट:12 मिनट अफरातफरी रही; फिर मौसम एजेंसी ने माफी मांगी

कामचटका।रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे 7 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।इसके कुछ देर बाद जापान की मौसम एजेंसी ने गलती से 9.9 तीव्रता के भूकंप की चेतावनी जारी कर दी। इससे देशभर में अफरातफरी मच गई।हालांकि, एजेंसी ने करीब 12 मिनट बाद अलर्ट वापस ले लिया। जापान की मौसम एजेंसी ने इस गलती के लिए माफी मांगी है।भूकंप के अलर्ट के बाद लोग सड़कों पर आकर बैठ गए। जापान के भूकंप अलर्ट में बड़ी गलती कैसे हुई?-जापान की…

Read More

IAS पर महिला अफसर को गाली देने का आरोप:वर्चुअल मीटिंग में चिल्लाते हुए सस्पेंड करने की धमकी दी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक IAS अधिकारी का महिला अफसर को गाली देने का वीडियो सामने आया है। वर्चुअल मीटिंग में IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन महिला अफसर बेनिश वानी पर चिल्लाते और उन्हें सस्पेंड करने के साथ नौकरी से निकालने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं।यह घटना मिशन युवा की समीक्षा मीटिंग के दौरान हुई। मीटिंग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की भूमिका पर चर्चा हो रही थी। उस समय रंजन जम्मू-कश्मीर के श्रम एवं रोजगार विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे।वीडियो में रंजन, बेनिश वानी…

Read More

सुप्रीम कोर्ट का CJP का प्रदर्शन रोकने से इनकार:कहा- किसी के लिए प्रदर्शन जरूरी, किसी के लिए मूंगफली बेचना

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के व्यापारियों की याचिका पर तत्काल आदेश देने से इनकार कर दिया। याचिका में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन से कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी।जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने प्रदर्शन से जुड़ी अन्य याचिकाओं का जिक्र करते हुए कहा, “कोई प्रदर्शन करना चाहता है, कोई मूंगफली बेचना चाहता है, कोई कानून-व्यवस्था चाहता है, ये सभी बातें आपस में जुड़ी हैं।प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने सेंट्रल पार्क बंद करने का आदेश दिया है। व्यापारियों…

Read More