इंदौरइंदौर में ऑनलाइन ठगी के दो मामले सामने आए हैं। चंदन नगर में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए ठग लिए गए। वहीं, राजेंद्र नगर क्षेत्र में पत्नी के मोबाइल पर रिचार्ज कराने पहुंचे युवक को बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का पता चला।जांच करने पर खाते से करीब 51 हजार रुपए कटने की जानकारी मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।9 बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 8.70 लाख-चंदन नगर पुलिस के मुताबिक ताप्ती परिसर निवासी जय कुमार बडोनिया ने शिकायत में बताया कि अप्रैल में उनके पास एक अज्ञात महिला का फोन आया था। महिला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करने पर कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है।
इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ₹8.70 लाख की ठगी:, 9 बार में ट्रांसफर कराए रुपए