जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा प्रत्येक पर 15 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया

मनावर।  मनावर के द्वितीय अपर सत्र न्यायालय ने जानलेवा हमले के करीब साढ़े तीन साल पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी ठहराया है। न्यायालय ने आरोपी विजय भूरिया एवं प्रकाश गणावा को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 सहपठित धारा 34 के तहत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और 15-15 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। न्यायालय का यह निर्णय 26 नवंबर 2026 को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश  पदमा…

Read More

एक विवाह ऐसा भी: 41500 मेहमान, 300 गांव, 9 दिन और एक विवाह जो बन गया इतिहास

बड़नगर।   बड़नगर क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने लोटस रिज़ॉर्ट, बंगरेड में आयोजित राजावत परिवार के विवाहोत्सव कार्यक्रम का निर्विघ्न समापन हुआ। यह कार्यक्रम  18 नवंबर, बुधवार से प्रारंभ होकर 26 नवंबर, गुरुवार को नौ दिवस में समाप्त हुआ।इस अवसर पर जितेंद्रसिंह राजावत ने अपने स्कूल एवं कॉलेज में पढ़ाए शिक्षकों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन किया और कहा कि आज जो भी उपलब्धियां मेरे जीवन में प्राप्त हुई हैं, वह सब मेरे गुरुओं की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही प्राप्त हुई हैं।इस कार्यक्रम में 41 हजार…

Read More

गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग में चौकीदार की झुलसकर मौत

मंदसौर। जिले की भानपुरा तहसील के ग्राम कंवला में शुक्रवार को गैस सिलेंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में मकान के अंदर फंसे चौकीदार जाकिर हुसैन पठान की झुलसकर मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने उनकी पत्नी नूरजहां और बेटे जाफर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घर और दुकान एक साथ होने के कारण आग तेजी से फैली और मकान का एक हिस्सा ढह गया।जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन पठान गांव में चौकीदारी करने के साथ मकान के सामने टायर पंचर की दुकान चलाते थे।…

Read More

अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला: सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर शराब और कैश लूटे

उज्जैन। माकड़ोन में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी विभाग टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने अपने घर की छत से टीम पर पत्थर बरसाए, जिनसे बचने के लिए आबाकारी आरक्षकों को भागना पड़ा। वहीं सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर नकदी भी लूट ली।मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में जगदीश चौहान (43) और उसका बेटा कुलदीप चौहान (19) निवासी सालनाखेड़ी शामिल हैं। शुक्रवार को पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।…

Read More

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विद्यालय  मे हिंसा एवं अपराधों से बचाव के संबंध में किया जागरूक

नीमच। – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हेमलता अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों एवं बाल विवाह की रोकथाम के प्रति  जागरूक किया गया।  पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा की रोकथाम तथा उनके लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस एवं समुदाय के मध्य सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा जनसहयोग से महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित…

Read More

77 वें संविधान दिवस पर पवित्र संविधान की प्रति भेंट कर ली शपथ

महिदपुर। बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने संविधान दिवस अवसर पर डॉ आंबेडकर चैक महिदपुर पर उपस्थित होकर संविधान दिवस मनाया ।  अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात जय संविधान जय भीम के नारे लगाए। संविधान दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के संविधान प्रेमी जगदीश राठौर रहे जिनका डोमा परिसंघ (दलित ओबीसी माइनॉरिटी एवं आदिवासी परिसंघ) प्रदेश महासचिव जे के मालवीय सहित विभिन्न संगठनों द्वारा भारत के संविधान के प्रति देकर उनका अभिनंदन किया। संविधान के महत्व…

Read More

संघ के कुटुंब भोजन में दिखी पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक समरसता की झलक

खरगोन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत द्वारा खरगोन में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग-विशेष में कुटुंब भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खरगोन के करीब 150 परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में पारिवारिक आत्मीयता, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।इस अवसर पर स्थानीय परिवारों ने अपने घरों से स्नेहपूर्वक भोजन तैयार कर वर्ग में उपस्थित शिक्षार्थियों (स्वयंसेवकों) को अपने साथ बैठाकर भोजन कराया। मां के हाथों से बने भोजन के साथ मिले स्नेह और अपनत्व ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। यह कार्यक्रम समाज…

Read More

जावरा लुहरी व कुम्हारी में कट रही अवैध कॉलोनीयो पर प्रशासन का शिकंजा, जारी किया नोटिस

 जावरा  । बगैर अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने पर अब प्रशासन ने सख्त रूप अख्तियार कर लिया ।इसके लिए तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर लुहारी एवं कुम्हारी जावरा क्षेत्र में अवैध कॉलोनी निर्माण के प्रकरणों में 10 भूमि स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। इससे अवैध कॉलोनी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है ।कलेक्टर अजय कटेसरिया ने दिए निर्देशों में जावरा तहसीलदार पंकज पवैया ने 10 चिन्हित स्थानों की सूची भेजी जहाँ  पाया कि अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही…

Read More

मनमाने तरीके से ड्रोन सर्वे सर्वे कर तैयार की गई रिपोर्ट परेशान हो रहे मकान मालिक

महिदपुर रोड । मुख्य मंत्री संपदा अभियान के अंतर्गत ग्राम आबादी भूमि में मकान मालिकों को उनके स्वामित्वों के मकान का मालिकाना हक देने के अभियान के तहत नगर में पटवा री द्वारा मकान मालिकों को उनके आवासीय मकानों के प्रमाण पत्र रजिस्ट्रियां देने के अभियान में काफी गड़बड़ियां देखने को मिल रही है पूर्व में ड्रोन के सर्वे के सम य तत्कालीन पटवारी द्वारा कार्या लय में बैठकर मनमाने तरीके से शासकीय अभिलेख में इंटरियां करने चल रहे रजिस्ट्री अभियान में नगर वासियों को गंभीर लापर वाही देखने को मिल…

Read More

ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री:अपना घर छोड़ पुराने सैन्य ठिकानों में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीब 5 मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी अपने निजी घर छोड़कर सैन्य ठिकानों पर रहने चले गए हैं। इन मंत्रियों ने ईरान से मिल रही जान से मारने की धमकियों और अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को इसकी वजह बताया है।अब ये अधिकारी 100 साल से भी ज्यादा पुराने सैन्य घरों में रह रहे हैं, जहां चारों तरफ सेना की सुरक्षा रहती है। इनमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट शामिल हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन…

Read More