अवैध जुआ-सट्टा खेलते 27 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का मश्रुका जब्त

मंदसौर। जिले की पुलिस थाना भानपुरा को अवैध जुआ और सट्टा पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मौके से कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 हजार 610 रुपये नगद, करीब 20 लाख रुपये का हिसाब लिखी हुई 288 सट्टा अंक पर्चियाँ, 52 ताश के पत्ते, 24 मोबाइल फोन, 2 कैलकुलेटर, 8 डायरियाँ और मौके से 20 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। इसके…

Read More

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

मंदसौर। छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के विरोध में मंगलवार को मंदसौर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय से भारतमाता चौराहे तक विरोध मार्च निकाला गया। भारतमाता चौराहे पर पहुंचकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा ही किसी सभ्य समाज की वास्तविक पहचान है। महिलाओं और छात्राओं से जुड़े गंभीर…

Read More

वेतन की मांग पर थमा नगर पालिका का कामकाज, प्रशासन के भरोसे के बाद लौटे कर्मचारी

सनावद। तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की राह पर उतरे नगर पालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल समाप्त कर दी। 5 अक्टूबर से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रशासन के साथ हुई चर्चा और वेतन-पीएफ संबंधी मांगों के निराकरण के आश्वासन के बाद खत्म हुई। कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। कलेक्टर गुरु प्रसाद के निर्देश पर अपर कलेक्टर वीरेंद्र कंडारे और डूडा अधिकारी उमेश जोशी सनावद पहुंचे। अधिकारियों ने सीएमओ, कर्मचारी संघ और जनप्रतिनिधियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की। बैठक में नगर पालिका की आय बढ़ाने…

Read More

हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास, फैसला सुनाते ही दो आरोपी फरार

मंदसौर। पंचम अपर सत्र न्यायाधीश (श्रीमती मंजू सिंह) ने वर्ष 2021 के एक चर्चित जघन्य हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी लतीफ, फिरोज और सद्दाम (सभी निवासी मुल्तानपुरा) को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासन द्वारा इस प्रकरण को चिन्हित जघन्य सनसनीखेज अपराध की श्रेणी में रखा गया था।घटना 10 जून 2021 की रात मुल्तानपुरा स्थित सरकारी स्कूल के पास हुई थी, जहाँ आपसी विवाद को लेकर आरोपियों ने आबिद गुटी के साथ लोहे के पाइप और लाठियों से…

Read More

सफाई व्यवस्था बिगड़ी: नपा कर्मचारियों ने शुरू किया ‘काम बंद’ आंदोलन

मंदसौर। अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे नगर पालिका कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार काम बंद आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो गया। 19 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने 26 सितंबर से शुरू की गई भूख हड़ताल के बाद अब पूर्णतः ‘काम बंद’ हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से लगातार ज्ञापन देने के बावजूद शासन और प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।संयुक्त मोर्चे के बैनर तले जारी…

Read More

अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का सरगना सहित 6 गिरफ्तार, 11 करोड़ रू. से अधिक की ठगी का खुलासा

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में मंदसौर पुलिस ने मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी करने वाले बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में मुख्य सरगना सहित 6 आरोपी गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने आरोपियेां से 22 एंड्रॉइड फोन, 30 फर्जी सिम, 5 एटीएम कार्ड और विभिन्न खातों में जमा 8 लाख से अधिक की राशि होल्ड (फ्रिज) कराई गई है।एसपी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शामगढ़ निवासी एक पीड़िता से खुद को एनआरआई बताकर और कस्टम ड्यूटी व पार्सल के नाम…

Read More

एनओसी के बदले रिश्वत लेते दलौदा सरपंच व सरपंच पति रंगे हाथों गिरफ्तार: इओडब्ल्यू की कार्रवाई

मंदसौर । जिले की ग्राम पंचायत दलौदा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (इओडब्ल्यू) उज्जैन की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में महिला सरपंच और उनके पति (सरपंच प्रतिनिधि) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मकान निर्माण के लिए आवश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दलोदा निवासी विक्रम सिंह को अपने मकान निर्माण हेतु बैंक से लोन लेना था, जिसके लिए पंचायत से लेटरहेड पर एनओसी जारी करवाने की आवश्यकता थी। आरोप है…

Read More

बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 मोटरसाइकिलें और एक भैंस बरामद

मंदसौर। जिले के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नाहरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी और उनकी टीम ने कंजर गिरोह के माध्यम से क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 1 भैंस जब्त की है।  घटनाक्रम के अनुसार, नाहरगढ़ थाने में 22 सितंबर 2026 को एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को घर के पीछे बने बाड़े में खड़ी उनकी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नं. एमपी 43 एमए 5921 को कोई अज्ञात चोर चुरा…

Read More

दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद: मामला दर्ज

मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी में मनासा रोड स्थित माधव बीज भंडार के पास एक साड़ी की दुकान के बाहर से तीन अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल चुरा ली। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बदमाशों ने महज एक मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना सरवानिया निवासी पवन पोरवाल के साथ सुबह तड़के लगभग 4.42 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों में से दो नीचे उतरते हैं और…

Read More

अनियंत्रित कार ने मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को रौंदा, 7 घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे किया हाईवे जाम

मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुपरा स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर के पास रविवार देर रात हुए गणेश आरती और प्रसादी वितरण के बाद मंदिर से बाहर निकल रही श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित काले रंग की कार क्र. आरजे 45 सीएस 0432 ने जोरदार टक्कर मार दी। रात करीब 11.30 बजे हुए इस हादसे में 6 महिलाएं और एक 13 वर्षीय बच्ची घायल हो गईं, जिनमें से 4 महिलाओं को गंभीर चोंटे आई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त…

Read More