सत्यापन के बाद ही हो भूमि आवंटन, लंबित मामलों व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मंदसौर। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिया कि शासन द्वारा तय बिंदुओं पर सत्यापन के बाद ही भूमि आवंटन किया जाए। संयुक्त कलेक्टर  प्रीति संघवी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने अवैध व नकली शराब, खाद्य पदार्थों में मिलावट तथा रबी सीजन को देखते हुए नकली खाद-बीज के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई और सैंपलिंग के निर्देश दिए।

                                                                               एक्सप्रेस-वे व फोरलेन हाईवे पर अवैध कट बनाने और बैरियर को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नेशनल हाईवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई कराने को कहा गया। स्वामित्व रजिस्ट्री में कम प्रगति वाले पटवारियों, भानपुरा में दो साल से लंबित सीमांकन मामले तथा शामगढ़ तहसील के दस लंबित प्रकरणों को लेकर संबंधित रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, साथ ही भानपुरा में अविवादित नामांतरण की तकनीकी समस्या दूर करने के लिए जिला स्तर से टीम भेजने और सीतामऊ, शामगढ़, मल्हारगढ़ व गरोठ के लंबित मामलों व पेशी को लेकर सख्त रुख अपनाया गया। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबे समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण, कमजोर राजस्व वसूली में तेजी लाने, आबादी व मजरा-टोला भूमि के दुरुपयोग पर सरपंच व सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, निर्माण कार्यों से पहले एसडीएम-तहसीलदार को सूचित कर समन्वय बनाने तथा हाई कोर्ट के मामलों में समय पर जवाब देने के निर्देश भी दिए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment