एमडी ड्रग्स तस्करी प्रकरण में ₹10 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

बडौद।  पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त आरोपियों एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बड़ौद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी आरोपी दशरथ सिंह सौंधिया निवासी ग्राम तिसाई, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी 94.70 ग्राम एमडी ड्रग्स की जब्ती के बाद से फरार था ।
                                                    उल्लेखनीय है कि दिनांक 24 अगस्त 2026 को थाना बड़ौद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुराड़िया में पुरानी गिट्टी मशीन के पीछे गौशाला रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दानु सिंह सौंधिया राजपूत को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 94.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स, एक विवो मोबाइल फोन एवं एक प्लेटिना मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹9 लाख 95 हजार की सामग्री जब्त की गई थी। उक्त प्रकरण में दशरथ सिंह सौंधिया फरार चल रहा था। प्रकरण में फरार आरोपी दशरथ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा ₹10,000 का नगद इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा। दिनांक 28 नवंबर  को थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण में फरार आरोपी दशरथ सिंह डग रोड स्थित दुर्गपुरा चौकी के पास बस के इंतजार में खड़ा है। सूचना से पुलिस टीम को अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर जाने का प्रयास कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस, सउनि दरबार सिंह पंवार, प्रआर  हेमंत सिसोदिया, प्रआर  अर्जुन बागड़ी, प्रआर राकेश शर्मा, प्रआर  सतीश मोदी एवं आरक्षक आकाश टेकाम तथा आरक्षक सुग्रीव की सराहनीय भूमिका रही।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment