अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रह व  विक्रय कार्रवाई में 740 किलोग्राम महुआ लहान एवं 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त

नीमच। कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मनासा वृत्त के ग्राम भांडया, पिपलिया रुड़ी सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 740 किलोग्राम महुआ लहान एवं 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की।कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 78 हजार 250 रुपये आंका गया है।जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।उक्त कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी  बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी  बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक  संजय कंवारे, पंकज राठौर तथा आबकारी आरक्षक  महेश गहलोत,  विलास डगिया एवं  मधुमिता मालवीय शामिल रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment