हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास: पुलिस की प्रभावी विवेचना से मिली सजा

खरसौदकलां। हत्या के गंभीर मामले में भाटपचलाना पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन पक्ष की ठोस पैरवी के परिणामस्वरूप आरोपी को न्यायालय ने सश्रम आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। अपर सत्र न्यायालय खाचरौद की न्यायाधीश  नीतू कांता वर्मा ने हत्या के मामले में आरोपी बनेसिंह पिता विक्रम बागरी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।जानकारी के मुताबिक प्रकरण के अनुसार 25 जुलाई 2023 को थाना भाटपचलाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम अंतलवासा में तुलसीराम बागरी के खेत में एक व्यक्ति का शव कीचड़ में पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्कालीन उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। ग्राम चौकीदार की रिपोर्ट पर थाना भाटपचलाना में अपराध क्रमांक 317/2023 धारा 302 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रकरण को चिन्हित मामलों की श्रेणी में रखा। पुलिस टीम ने प्रभावी विवेचना करते हुए मृतक की पहचान जितेंद्र पिता प्रभुनाथ, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम घुड़ावन, थाना इंगोरिया के रूप में की। विवेचना के दौरान आरोपी बनेसिंह पिता विक्रम बागरी, निवासी ग्राम नावड़िया, थाना खाचरौद को गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक नागदा से मजदूरी के लिए साथ आए थे। रास्ते में शराब पीने के बाद विवाद हुआ, जिसके दौरान आरोपी ने मारपीट कर मृतक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने प्रकरण में साक्षियों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर समय पर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत ठोस साक्ष्यों, गवाहों के बयान तथा अभियोजन अधिकारी सुनील परमार के प्रभावी तर्कों से सहमत होकर न्यायालय ने आरोपी को दोषी सिद्ध किया।न्यायालय ने 27 नवंबर 2026 को आरोपी बनेसिंह को सश्रम आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment