उज्जैन । नगर निगम द्वारा नानखेडा चौराहा से शांति पैलेस तक निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव संजय दूबे ने अधिकारियों के सामने इंजीनियर से पूछा अच्छा ये बताओ इस सडक का पानी कैसे निकालोगे। इस पर इंजीनियर हक्का –बक्का था। एसीएस श्री दूबे ने मात्र सवाल ही नहीं पूछा उन्होंने इंजीनियर को पानी निकालने का रास्ता भी बताया और चेंबर पर चद्दर के ढक्कन को भी ठीक करने का कहा।शनिवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के एसीएस श्री दुबे ने उज्जैन पहुंच कर निर्माणाधीन कार्यों का…
Read MoreDay: November 28, 2026
उज्जैन में 300 पुलिसकर्मियों को मिली ट्रेनिंग:महाकाल मंदिर के गेट और आरती की व्यवस्थाओं को समझाया; अफवाहों से निपटने के तरीके बताए
उज्जैन\ सिंहस्थ 2028 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अभी से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। अब पुलिसकर्मियों को सिर्फ भीड़ नियंत्रित करने की नहीं, बल्कि महाकाल मंदिर की भौगोलिक संरचना, आरती व्यवस्था, इमरजेंसी गेट, आतंकी खतरे, आगजनी और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है।शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरकर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का अभ्यास करते…
Read Moreआबकारी टीम पर हमला- 6 गांवों में फ्लैग मार्च:माकड़ौन में प्रशासन अलर्ट; सालनाखेड़ी में खाली बोतलें और डिब्बे मिले
उज्जैन जिले के माकड़ौन इलाके में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने छह गांवों में फ्लैग मार्च किया। शनिवार शाम करीब 5 बजे पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मार्च निकाला। एसडीएम अनुरुद्ध मिश्रा और एसडीओपी विवेक कनोडिया के नेतृत्व में निकले मार्च में तराना और माकड़ौन पुलिस के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। टीम ने नयापुरा, माकड़ौन, कड़ोदिया, डेलची, सालनाखेड़ी और भोल्डिया में संवेदनशील जगहों का जायजा लिया। टीम ने सालनाखेड़ी में किया निरीक्षण टीम ने…
Read Moreभारत ने चौथी बार महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती:फाइनल में चीन को 3-1 से हराया; दीपिका ने 2 गोल दागे
भोपाल\ भारत ने महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब चौथी बार जीत लिया है। भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 3-1 से हराया। भारत के लिए दीपिका ने दो, इशिका ने एक गोल किया।इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत और साउथ कोरिया तीन-तीन बार चैंपियन बने थे। भारत ने 2016, 2023 और 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी। चीन ने बढ़त बनाई,…
Read Moreठंड बढ़ते ही भगवान की दिनचर्या में बदलाव, ऊनी वस्त्र पहनाकर गर्म दूध-भोजन परोस रहे सांदीपनि आश्रम में सिगड़ी जलाकर गर्म रखा जाएगा कमरा, मकर संक्रांति तक रहेगी विशेष व्यवस्था
उज्जैन। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण शहर में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मंदिरों में विराजित भगवान को भी ठंड से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल को गर्म पानी से स्नान कराया जा रहा है, वहीं मंगलनाथ रोड स्थित सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, सुदामा, गुरु सांदीपनि और गुरुमाता को ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं। उनके खानपान में भी बदलाव किया गया है। अब भगवान को गर्म दूध और गर्म भोजन परोसा जा रहा है। ऊनी…
Read Moreसत्यापन के बाद ही हो भूमि आवंटन, लंबित मामलों व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
मंदसौर। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिया कि शासन द्वारा तय बिंदुओं पर सत्यापन के बाद ही भूमि आवंटन किया जाए। संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने अवैध व नकली शराब, खाद्य पदार्थों में मिलावट तथा रबी सीजन को देखते हुए नकली खाद-बीज के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई और सैंपलिंग के निर्देश दिए। …
Read Moreएमडी ड्रग्स तस्करी प्रकरण में ₹10 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार
बडौद। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त आरोपियों एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बड़ौद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी आरोपी दशरथ सिंह सौंधिया निवासी ग्राम तिसाई, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी 94.70 ग्राम एमडी ड्रग्स की जब्ती के बाद से…
Read Moreअवैध मदिरा के निर्माण, संग्रह व विक्रय कार्रवाई में 740 किलोग्राम महुआ लहान एवं 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मनासा वृत्त के ग्राम भांडया, पिपलिया रुड़ी सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 740 किलोग्राम महुआ लहान एवं 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की।कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त सामग्री का…
Read Moreहत्या के आरोपी को आजीवन कारावास: पुलिस की प्रभावी विवेचना से मिली सजा
खरसौदकलां। हत्या के गंभीर मामले में भाटपचलाना पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन पक्ष की ठोस पैरवी के परिणामस्वरूप आरोपी को न्यायालय ने सश्रम आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। अपर सत्र न्यायालय खाचरौद की न्यायाधीश नीतू कांता वर्मा ने हत्या के मामले में आरोपी बनेसिंह पिता विक्रम बागरी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।जानकारी के मुताबिक प्रकरण के अनुसार 25 जुलाई 2023 को थाना भाटपचलाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम अंतलवासा में तुलसीराम बागरी के खेत में एक व्यक्ति का…
Read Moreएम्बुलेंस के अभाव में हो रही मौतों और निजी वाहनों की मनमानी पर बीएमओ से तत्काल की कार्रवाई की मांग
बड़नगर। नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था, आपातकालीन समय पर सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध न होने और निजी वाहनों द्वारा की जा रही मनमानी वसूली जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर शिवसेना ने कड़ा रुख अपनाया है। शिवसेना नेता प्रभात पुरानिया और नगर अध्यक्ष संतोष बगेरवाल ने सिविल अस्पताल बड़नगर पहुंचकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं मुख्य चिकित्सक से सीधा संवाद किया और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की। चर्चा के दौरान पदाधिकारियों ने बीते दिनों एम्बुलेंस और ऑक्सीजन के अभाव में हुई जनहानि पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने नगर…
Read More