कॉम्बिंग गश्त में 97 वारंटी गिरफ्तार, हत्या का 18 साल पुराना फरार आरोपी भी पकड़ाया

मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा एएसपी टी.एस. बघेल और रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन में 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों सहित 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 35 गश्त पार्टियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्रवाई के दौरान हत्या के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अल्ताफ पिता मोबीन खान निवासी शामगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने कुल 97 वारंटियों को पकड़ा, जिनमें 63…

Read More

शराब के खिलाफ आधी आबादी का हल्लाबोल, धरने पर बैठीं महिलाएं बोलीं शराब ने उजाड़ दिए घर

सनावद। चांदनीपुरा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर गुरुवार रात महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। शराब से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं हनुमान मंदिर परिसर में हरी चादर बिछाकर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने एक स्वर में गांव में शराब की बिक्री बंद कराने की मांग उठाई।प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में खुलेआम शराब बेची जा रही है। शराब पीकर घर लौटने वाले पुरुष महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर परिवार और बच्चों पर पड़ रहा है।इसी दौरान…

Read More

एबी रोड बायपास पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 105 से 150 मीटर के दायरे में अनुमति पर रोक

इंदौर। एबी रोड बायपास के नियंत्रण क्षेत्र को 150 मीटर से घटाकर 105 मीटर करने के राज्य शासन के फैसले पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार द्विवेदी की युगलपीठ ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 105 से 150 मीटर के बीच आने वाले क्षेत्र में अब कोई नई अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आदेश आज दोपहर 12:50 बजे से प्रभावी हो गया है। नियंत्रण क्षेत्र घटाने के खिलाफ इंदौर के वरिष्ठ सिविल एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियर अतुल…

Read More

गरीब हितग्राहियों के नाम पर रसूखदारों के घर बंधी मिलीं भैंसें !डेयरी प्लस योजना में कथित भ्रष्टाचार

इंदौर। मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना में इंदौर जिले के चारों विकासखंडों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना (अ) के अध्यक्ष बबलू जाधव ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दस्तावेजों तथा हितग्राहियों के घर-घर जाकर किए गए स्थलीय सत्यापन के आधार पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।    बबलू जाधव ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति एवंअनुसूचित जनजाति के…

Read More

बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम व सामूहिक शपथ का आयोजन

महिदपुर। शासकीय महाविद्यालय महिदपुर में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत ‘बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और इसके पूर्ण उन्मूलन के प्रति जागरूक करना था।                                                                …

Read More

उत्तराखंड में तापमान – 10° तक पहुंचा:यूपी-हरियाणा ,पंजाब में घना कोहरा, MP में शीतलहर, 7°C पारा

नई दिल्ली।देशभर में सर्दी ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में शुक्रवार को तापमान -10°C और केदारनाथ में -8°C दर्ज किया गया।मध्य प्रदेश के कटनी स्थित करौंदी में पारा 6.1°C तक गिर गया है। मौसम विभाग ने भोपाल सहित एमपी के कई जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।राजस्थान में 30 नवंबर तक शीतलहर चलेगी। इस दौरान पारा 4 से 6 डिग्री रह सकता है। वहीं, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़…

Read More

खड़गे बोले- परिसीमन बिल का विरोध करेंगे:पूरी सत्ता हाथ में लेने की कोशिश कर रही भाजपा

नई दिल्ली।मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि परिसीमन लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा पूरी सत्ता हाथ में लेने की कोशिश कर रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है।जैसे चीन में हाथ उठाते हैं, वैसे ही भारत में करना चाहते हैं कि हाथ उठाकर बहुमत लेकर लोकतंत्र खत्म करेंगे।परिसीमन बिल को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने शनिवार को सोनिया गांधी के आवास पर मीटिंग की।बैठक में विपक्ष ने परिसीमन बिल का विरोध करने पर सहमति बनाई। राहुल गांधी आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।खड़गे बोले- SIR की…

Read More