उज्जैन। प्रतिमाह पैसे और नौकरी का लालच देकर युवक का खाता खुलवा कर दुरूपयोग करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने राजस्थान के युवकों को सायबर फ्रॉड के लिये खाते बेचना कबूल किया था। पुलिस की टीम खाते खरीदने वालों की तलाश में गई थी, लेकिन खाते खरीदने वाले नहीं मिले। चिमनगंज थाना पुलिस को तिरूपति सॉलिटर कालोनी में रहने वाले वेदांत पाराशर ने 16 नवम्बर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कालोनी में रहने वाले रोहित पिता गोवर्धन पटेल और उसके…
Read MoreDay: November 19, 2026
दीया मिर्जा बोलीं- नवाजुद्दीन को बात करने की तमीज नहीं:लोग बोले- यह नई सीरीज के लिए पब्लिसिटी स्टंट; जानिए नवाज के बड़े विवाद
बॉलीवुड \ एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव को किसी बुरे सपने (नाइटमेयर) जैसा बताया है। दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीधे नवाजुद्दीन को टैग करते हुए लिखा “बात करने की तमीज नहीं, एटीट्यूड अलग लेवल का” ऑफेंसिव कैरेक्टर!।दीया के इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि उन्होंने अपने गुस्से के पीछे की कोई ठोस वजह नहीं बताई। हालांकि इस पूरे विवाद के पीछे पब्लिसिटी स्टंट होने की बात भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे दोनों…
Read Moreसैफ अली को जान से मारने की धमकी:बाबा सिद्दीकी मर्डर में वांटेड जीशान के नाम से मैसेज आया; 2 साल पहले चाकू मारा गया था
मुंबई\ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि जीशान अख्तर ने सैफ अली खान को धमकी दी है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है कि धमकी उसी ने दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसका नाम इस्तेमाल किया।जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि धमकी के पीछे किसी गैंग का हाथ है…
Read Moreकृषि सहकारी संस्था निपानिया गोयल में 4.67 करोड का गबन -आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ दर्ज की शिकायत, मामले के 3 आरोपियों की मौत
उज्जैन। ईओडब्ल्यू द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा घट्टिया एवं प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था निपानिया गोयल में हुए 4 करोड़ से अधिक के गबन और धोखाधड़ी के मामले में अपराध दर्ज किया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल में पंजीबद्ध शिकायत 26/21 का सत्यापन रामनिवास यादव उपपुलिस अधीक्षक ने किया। जिसमें सामने आया कि वर्ष 2019-2022 के दौरान आरोपीगणों ने प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित निपानिया गोयल जिला उज्जैन और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा घट्टिया के लगभग 1221 कृषक सदस्यों के केसीसी खातों का दुरूपयोग किया।…
Read Moreरामगढ़ फंटा पर दर्दनाक हादसा, चालक भागा खेत से लौट रहे किसान को स्कार्पियों ने कुचला
उज्जैन। उन्हेल मार्ग के रामगढ़ फंटा पर गुरूवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेजगति से दौड़ती स्कार्पियों ने किसान की ई-स्कूटी का पीछे से टक्कर मारी। किसान की मौके पर मौत हो गई। चालक स्कार्पियों छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोड़ंग मे रहने वाला किसान हटेसिंह पिता मदनलाल देपन 53 साल रात में पाणत करने खेत पर गया था। सुबह 7 बजे वापस ई-स्कूटी पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। रामगढ़ फंटा पर तेजगति से आ रही…
Read Moreछात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या ,दो भाइयों से मारपीट
उज्जैन। मकड़ोन के ग्राम पानखेड़ी में रहने वाले रईस खान मंसूरी की 15 वर्षीय पुत्री महक कक्षा दसवीं की छात्रा थी । बुधवार को उसने जहर खा लिया परिजन हालत बिगड़ने पर तराना अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन छात्रा महक की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी उसे तत्काल उज्जैन रेफर किया गया परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद रात में मौत हो गई। बुधवार सुबह माधव नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जांच के लिए मर्ग डायरी मकड़ोन थाना पुलिस को सौंपी जाएगी ।…
Read Moreउज्जैन/ सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनाई जा रही कान्ह डक्ट परियोजना से उज्जैन के ग्राम बड़वई के ग्रामीण परेशान हैं। घट्टिया तहसील के इस गांव में जून से टनल निर्माण के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि धमाकों से मकानों की दीवारों में दरारें आ रही हैं। छतों से सीमेंट-कंक्रीट गिर रहा है और घरों के आसपास पत्थर बरस रहे हैं। इससे करीब 650 ग्रामीणों में दहशत है।ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग से पहले उन्हें कोई सूचना…
Read Moreसिंहस्थ-2016 में 2जी,3जी से काम चला,2028 में 4जी-5जी चलेंगे दुरसंचार कंपनियां 12 सेल टॉवर एवं 122 स्थानों पर सेल ऑन व्हील लगाएगी – नगर निगम, विद्युत कंपनी परमानेंट स्ट्रक्चर बिजली के खंभे और पानी की टंकी पर उपकरण लगाने की अनुमति तुरंत जारी करेगी
उज्जैन । सिंहस्थ-2016 में जहां 2 जी,3 जी से काम चला था। सिंहस्थ 2028 में 4 जी,5 जी चलेगा। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी मिले, साथ ही प्रशासनिक संचार की व्यवस्था दुरुस्त हो, इसके लिए मेला क्षेत्र में 12 सेल टॉवर बनाए जाएंगे। इसी के साथ 122 स्थानों पर अस्थायी सेल ऑन व्हील (COW) रखे जाएंगे। गुरूवार को टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल, रिलायंस जियो, एयरटेल तथा इंडस टॉवर कंपनी के अधिकारियों के साथ संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बैठक कर सिंहस्थ-2028 में संचार व्यवस्थाओं की तैयारियों के…
Read Moreशहर के साथ जिले भर में सडकों पर मनमर्जी का स्पीड ब्रेकर मानकों को ताक में रखकर बने स्पीड ब्रेकर -सुप्रीम कोर्ट एवं इंडियन रोड कांग्रेस के निर्धारित मानकों का पालन नहीं
उज्जैन। शहर के साथ जिले भर की सडकों पर मनमर्जी का स्पीड ब्रेकर बनाया जा रहा है। 2 लेन हो या फिर 4 लेन के क्रास स्पीड ब्रेकर बगैर नियमों के बनाकर वाहन चालकों के साथ वाहनों में बैठी सवारियों को बेवजह के झटके दिए जा रहे हैं। न तो इनमें नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही मानकों को ध्यान में रखकर ही स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। मन पडा जहां और जिधर इन्हें सडकों पर ठोका जा रहा है।सड़क निर्माण एवं सड़क सुरक्षा से…
Read Moreसिंहस्थ के लिए फ्लाईओवर, फोरलेन-सिक्सलेन बन रहे, लेकिन शिप्रा की शुद्धता पर भी ध्यान दे सरकार
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शिप्रा नदी को स्वच्छ, निर्मल और प्रवाहमान बनाने के उद्देश्य से 21 नवंबर से चार दिवसीय शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा निकाली जाएगी। त्रिशूल शिवगण वाहिनी की ओर से आयोजित यह यात्रा रामघाट से शुरू होकर शिप्रा के उद्गम स्थल से संगम तक पहुंचेगी और 24 नवंबर को पुनः रामघाट पर समाप्त होगी। यात्रा में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी वर्चुअली जुड़ेंगे और शिप्रा नदी के संरक्षण को लेकर अपने विचार रखेंगे। यात्रा संतों के सानिध्य और आशीर्वाद में निकाली जाएगी। गुरुवार को…
Read More