सिंहस्थ-2016 में 2जी,3जी से काम चला,2028 में 4जी-5जी चलेंगे दुरसंचार कंपनियां 12 सेल टॉवर एवं 122 स्थानों पर सेल ऑन व्हील लगाएगी – नगर निगम, विद्युत कंपनी परमानेंट स्ट्रक्चर बिजली के खंभे और पानी की टंकी पर उपकरण लगाने की अनुमति तुरंत जारी करेगी

उज्जैन । सिंहस्थ-2016 में जहां 2 जी,3 जी से काम चला था। सिंहस्थ 2028 में 4 जी,5 जी चलेगा। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी मिले, साथ ही प्रशासनिक संचार की व्यवस्था दुरुस्त हो, इसके लिए मेला क्षेत्र में 12 सेल टॉवर बनाए जाएंगे। इसी के साथ 122 स्थानों पर अस्थायी सेल ऑन व्हील (COW) रखे जाएंगे। गुरूवार को टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल, रिलायंस जियो, एयरटेल तथा इंडस टॉवर कंपनी के अधिकारियों के साथ संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बैठक कर सिंहस्थ-2028 में संचार व्यवस्थाओं की तैयारियों के बारे में समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।कंपनियों को मेला प्लान उपलब्ध कराया जाएगा-संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ में मोबाइल सेवाओं के कंजेशन को रोकने के लिए पहले से तैयारी करना होगी। प्रतिदिन होने वाली गेदरिंग के अनुसार कंपनियों को अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए। इस दौरान जिला लोक सेवा प्रबंधक श्रीमती बिंदू डोडिया को निर्देशित किया कि वे कंपनियों को मेला प्लान एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।स्थाई के अलावा रेलवे स्टेशन पर 2 COW लगेंगे-इस दौरान बताया गया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन पर दो सेल ऑन व्हील लगाने की योजना बनाई जा रही है, यह परमानेंट स्ट्रक्चर के अलावा होंगे। इसी तरह आसपास बनने वाले फ्लैग स्टेशनों पर भी ऐसी ही व्यवस्था की जाएगी।स्थायी स्ट्रक्चर पर लगेंगे उपकरण-नगर निगम एवं विद्युत वितरण कंपनियों को टेलीकॉम कंपनियों को अपने परमानेंट स्ट्रक्चर जैसे बिजली के खंभे और पानी की टंकी पर उपकरण लगाने की अनुमति तुरंत जारी करने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने इसी के साथ जिला लोक सेवा प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि टेलीकॉम कंपनियों को नए उपकरण लगाने और टॉवर शिफ्टिंग करने में दी जाने वाली अनुमति समय-सीमा में मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए नगर निगम को केंद्रीय सिस्टम बनाने के लिए कहा गया है।सडकों में डाले जाएं 6 इंच पाईप-संभागायुक्त ने शहर में बन रही सड़कों एवं चौड़ीकरण वाले क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर लाइन डालने के लिए आवश्यक 06 इंच पाइप अनिवार्य रूप से रोड के मीडियन एरिया में डालने के निर्देश सभी निर्माण एजेंसियों के इंजीनियरों को दिए हैं। साथ ही मेला क्षेत्र के डिजिटल मैप में भी आप्‍टिकल लाईन की कलर कोडिंग करने के लिए कहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment