व्यापारी को दुकान से बाहर बुलाकर पीटा:हिस्ट्रीशीटर ने कहा- गोली मारकर हत्या कर दूंगा, एफआईआर दर्ज

इंदौर।इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यापारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खजराना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश भय्यू उर्फ सुरीला एहसान ने व्यापारी को दुकान से बाहर बुलाकर एक महिला का साथ छोड़ने के लिए कहा।इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोन पर भी व्यापारी को धमकाया। आरोपी पर लूट, डकैती और हत्या समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment