कैमरों की मदद से मिला चोरी के आरोपी का सुराग -पिता के साथ की थी मोबाइल दुकान में वारदात

उज्जैन। दुकान का शटर उचाकर लाखों के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी तक पुलिस कैमरों की मदद से पहुंच गई। उसके पास से ढाई लाख के मोबाइल, आईपैड बरामद कर लिये गये है। शेष मोबाइल उसके पिता के पास है। जिसकी बरामदगी के साथ पिता को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।
चिमनगंज थाना टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि 6 अक्टूबर को फाजलपुरा गोल्डन मोबाइल दुकान में चोरी को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया था और े 15 मोबाइल फोन, एप्पल आईपैड, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर एवं हार्ड डिस्क तथा नगदी चोरी कर ली गई थी। दुकान संचालक परवेज मंसूरी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गये और तकनीकी साक्ष्यों पर काम शुरू किया गया। जिसके आधार पर शनिवार रात आशीष उर्फ गंजूसिंह पिता खय्याम पारदी निवासी छोटी झागरिया पारदी मोहल्ला थाना रातीबड़ भोपाल, हाल मुकाम झुग्गी-झोपड़ी, सेंट पॉल स्कूल के सामने चिमनगंज को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने पिता के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 2 मोबाइल फोन, 1 एप्पल आईपैड एवं सीसीटीवी का डीवीआर कीमत 2.50 लाख रूपये बरामद कर लिया गया। शेष मोबाइल पिता खय्याम के पास होना बताया है। पिता की तलाश के लिये रविवार को आरोपी आशीष को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में एसआई दिनेश भाट, प्रधान आरक्षक कपिल राठौर, पीयूष मिश्रा, आरक्षक आनंद मिश्रा, जगदीश गेहलोत,  रवि पटेल, अभिषेक राठौर, सैनिक चंदनसिंह का सहयोग रहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment