पांच आरोपियों से मिला ढाई किलो मादक पदार्थ

उज्जैन। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे आॅपरेशन प्रहार में जिले की पांच थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 2.655 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा आॅपरेशन प्रहार की शुरूआत कर नशे के अवैध कारोबार करने वालों के साथ नशे से जुड़ी चैन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पंवासा, नानाखेड़ा, नागझिरी, महाकाल और खाचरौद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पंवासा पुलिस ने पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से अंकित पिता रामचन्द्र मंडोर…

Read More

उम्रकैद की सजा के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। षडयंत्र रचने के बाद हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को 2 साल पहले उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जमानत पर रिहा हुआ एक आरोपी फैसला आने के बाद फरार हो गया था। जिसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने सजा के बाद से फरार चल रहे आरोपी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2019 में चिंतामण क्षेत्र में एक युवती की सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया था। पुलिस जांच में घटनाक्रम षडयंत्र रचकर हत्या का होना सामने आया था। पुलिस ने…

Read More

कैमरों की मदद से मिला चोरी के आरोपी का सुराग -पिता के साथ की थी मोबाइल दुकान में वारदात

उज्जैन। दुकान का शटर उचाकर लाखों के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी तक पुलिस कैमरों की मदद से पहुंच गई। उसके पास से ढाई लाख के मोबाइल, आईपैड बरामद कर लिये गये है। शेष मोबाइल उसके पिता के पास है। जिसकी बरामदगी के साथ पिता को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है। चिमनगंज थाना टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि 6 अक्टूबर को फाजलपुरा गोल्डन मोबाइल दुकान में चोरी को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया था और े 15 मोबाइल फोन, एप्पल आईपैड, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर एवं हार्ड डिस्क…

Read More

पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा डबल मर्डर का आरोपी -ब्रिज से गिरने पर हुआ घायल, नागपुर से किया था गिरफ्तार

उज्जैन। डबल मर्डर का आरोपी 110 दिन बाद नागपुर से पुलिस की हिरासत में आ गया। उसे उज्जैन लाया जा रहा था लेकिन पुलिस की गाड़ी से कूदकर भाग निकला। उसे पकड़ने के लिये दौड़ी पुलिस टीम को देख आरोपी ब्रिज से कूद गया। नीलगंगा चौराहा पर 110 दिन पहले 18 जुलाई की रात पासी गैंग के बदमाशों ने लोकेश गोरकर और उसके सगे भाई जय गोरकर की जघन्य हत्या कर दी थी। दोनों भाईयों को बचाने में चाचा दिलीप गोरकर और उनका पुत्र तपन गंभीर घायल हो गया था।…

Read More

मामला होटल श्री गंगा के फूड वेस्ट चैंबर में चार की मौत का मुआवजे की मांग पर अड़े समाजजन सड़क पर बैठे

उज्जैन। होटल श्री गंगा में शनिवार रात हुये दर्दनाक घटनाक्रम में चार युवकों की मौत के बाद रविवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 3 मृतकों के समाज से जुड़े लोग और परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गये। उन्होने शव लेने से मना कर दिया और सड़क पर बैठ गये। मृतकों को शासन स्तर पर 4-4 लाख और होटल प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख की सहायता प्रदान किये जाने की बात कहीं गई। देवासरोड पर श्री गंगा होटल में दीपावली से पहले फूड वेस्ट चैंबर…

Read More

महाकाल थाना परिसर में चला स्वच्छता अभियान

उज्जैन। शहर में जहां दीपावली को लेकर साफ-सफाई अभियान चल रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना भवनो में भी स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। रविवार को महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल और थाना स्टॉफ ने भवन के कक्ष और परिसर में अभियान चलाया। चिमनगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार द्वारा भी थाना भवन परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान की शुरूआत की और जप्त वाहनों सही तरीके से खड़ा कराया। परिसर में पेड़ों की झूलती डालियों की छंटनी की गई। उसके बाद…

Read More

रवि पुष्य के योग में बाजार में जमकर उमडे ग्राहक,मुख्य बाजार में चलने में समस्या रही दाम और गिरने की संभावना में सोना-चांदी की ग्राहकी त्यौहार जैसी नहीं रही -कंठाल- छत्रीचौक,टावर –शहीदपार्क क्षेत्र में सडक के बीच एवं किनारों पर व्यवस्थित नहीं रहा बाजार

उज्जैन। दीपावली पर्व के पूर्व रवि पुष्य के योग में रविवार शाम को बाजार में रौनक देखी गई। कपडों के साथ अन्य त्यौहारी खरीद इस दौरान अधिक रही है। सोना चांदी में दाम की गिरावट और होने की संभावना के चलते ग्राहकी त्यौहार जैसी नहीं रही है। बाजार में अव्यवस्था की स्थिति बनी रहने से दुकानदारों एवं खरीददारों को परेशानी रही है।रविवार को सुबह से लेकर अपरांह् तक बाजार में छूट-पूट खरीदी हो रही थी। शाम ढलने के साथ ही बाजार में ग्राहक उमडने शुरू हो गए थे। अधिकांश ग्राहक…

Read More