उम्रकैद की सजा के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। षडयंत्र रचने के बाद हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को 2 साल पहले उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जमानत पर रिहा हुआ एक आरोपी फैसला आने के बाद फरार हो गया था। जिसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने सजा के बाद से फरार चल रहे आरोपी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया।
वर्ष 2019 में चिंतामण क्षेत्र में एक युवती की सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया था। पुलिस जांच में घटनाक्रम षडयंत्र रचकर हत्या का होना सामने आया था। पुलिस ने मामले से जुड़े हिन्दूवादी नेता सुखविंदसिंह खनूजा, समीर उर्फ मोहसीन, पंकज उर्फ पवन, उमा पति पंकज, संजय उर्फ संजू और वाहिद को गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी। इस बीच वर्ष 2024 में न्यायालय ने फैसला सुनाया और सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई। पांच आरोपी को जेल भेज दिया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद और फैसला आने पर भी आरोपी संजय उर्फ संजू धुर्वे निवासी गांधीनगर इंदौर गिरफ्त में नहीं आ पाया था। उसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया था। 3 साल बाद पुलिस ने सजायाफ्ता फरार वारंटी संजय को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामला सुखविंदर खनूजा से जुड़ा था। उसकी प्रेमिका ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। उस वक्त सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया था लेकिन जमानत मिल गई थी, युवती शादी का दबाव बना रही थी। सुखविंदर ने उसकी हत्या की साजिश रची और अपने ढाबे पर बुलाया। षडयंत्र के तहत उसका मैजिक से एक्सीडेंट करा दिया था। जिसमें युवती की मौत हो गई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment