महाकाल थाना परिसर में चला स्वच्छता अभियान

उज्जैन। शहर में जहां दीपावली को लेकर साफ-सफाई अभियान चल रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना भवनो में भी स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। रविवार को महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल और थाना स्टॉफ ने भवन के कक्ष और परिसर में अभियान चलाया। चिमनगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार द्वारा भी थाना भवन परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान की शुरूआत की और जप्त वाहनों सही तरीके से खड़ा कराया। परिसर में पेड़ों की झूलती डालियों की छंटनी की गई। उसके बाद भवन कक्षों को स्वच्छ करने के अभियान की शुरूआत की। पुलिस द्वारा स्वच्छता और सुव्यवस्थित कार्यस्थल बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निदेश पर अभियान संचालित किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment