पाकिस्तान से इंदौर बिकने आई ‘गोरी’ ने खराब कर दी 18 ‘महिलाओं की किडनी’..!

इंदौर । इंदौर के रानीपुरा-छावनी क्षेत्र से इस समय चौंकाने वाली खबर सामने आई। शनिवार को यहां औषधि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ लाख की वह प्रतिबंधित क्रीम जब्त की जो पाकिस्तान से बिकने यहां आई थीं।      विभाग की नींद तब खुली जब ‘गोरी’ नामक इस क्रीम ने करीब 18 महिलाओं की सेहत बिगाड़ते हुए उन्हीं किडनी संबंधी गंभीर बीमारी हुई।     दरअसल, यह मामला तब खुला जब महाराष्ट्र के नागपुर की अनेक महिलाएं पिछले डेढ़-दो साल से इस पाकिस्तानी ‘गोरी’ नामक क्रीम का इस्तेमाल कर रही थीं और उन्हें उक्त गंभीर बीमारी हुई।     इसके बाद महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा की गई पड़ताल में पता चला कि उक्त क्रीम के भीतर पारे की मात्रा तय मानक से कई गुना अधिक है, जिसके चलते विभाग अलर्ट मोड में आया और इस पर तुरंत प्रतिबंध की कार्रवाई शुरू हुई।        मजे की बात तो यह है कि भारत सरकार ने 2 मई 2025 को को ही पाकिस्तान में बनने या वहां से निर्यात किए गए किसी भी सामान के सीधे और तीसरे देश के रास्ते आयात तथा पारगमन पर रोक लगा दी थी।      बावजूद इसके पाकिस्तान से लगातार उक्त क्रीम इंदौर सहित अन्य जगह बिक्री हेतु पहुंच रही है। फिलहाल इंदौर में दो जगह कार्रवाई हुई, जिनमें रानीपुरा स्थित द ब्यूटी बार और दूसरी छावनी क्षेत्र में पद्मश्री एजेंसी पर कार्रवाई हुई।       यहां से 300 पैकेट बरामद किए गए, जिन पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा मिला। उक्त मामले की जानकारी उप औषधि नियंत्रक नवनीत प्रताप सिंह ने दी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment