उज्जैन। शासकीय संपत्ति बेरिकेड चुराकर कबाड़ी की दुकान पर बेचने वाले युवक को पुलिस ने कुछ घंटो में गिरफ्तार कर लिया। मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। कबाड़ी की दुकान से बेरिकेड भी बरामद किया गया है। शांतिनगर में रहने वाले राहुल टटवाल ने शुक्रवार को नागझिरी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि विक्रमनगर रेलवे स्टेशन के सामने पीडब्ल्यूडी के पीले बेरिकेड रखे थे। रात में एक युवक ट्राली में बेरिकेड भरकर ले गया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया और कैमरों के…
Read MoreDay: November 14, 2026
महाकालेश्वर मंदिर समिति ने लिया फैसला… विधायक पुत्र के वीआईपी प्रोटोकॉल पर सालभर का प्रतिबंध
उज्जैन। महाकाल मंदिर में रील बनाकर नियमों का उल्लघंन करने वाले इंदौर के विधायक पुत्र की वीआईपी सुविधा और प्रोटोकाल पर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने सख्त एक्शन लेते हुये एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले दिनों इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का पुत्र रूद्राक्ष शुक्ला वीआईपी प्रोटोकाल के दौरान महाकाल मंदिर दर्शन करने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था। इस दौरान मंदिर समिति के नियमों का उल्लघंन करते हुये परिसर और दर्शन के समय मोबाइल से रील बनाई थी और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया…
Read Moreस्कूटी की डिक्की में 10 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स लेकर जा रही 60 साल की महिला से पूछताछ
उज्जैन \ स्कूटी की डिक्की में 10 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स लेकर जा रही 60 साल की महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला से पूछताछ में इंदौर और उज्जैन के लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद घट्टिया थाना क्षेत्र की पानबिहार चौकी पुलिस ने शनिवार को चारों को गिरफ्तार किया।मुख्य आरोपी महिला नजमा का दो दिन का पुलिस रिमांड भी शनिवार को खत्म हो गया। इसके बाद महिला सहित पांचों आरोपियों को न्यायालय में…
Read Moreस्कूल संचालकों को आरटीई एमपी मोबाइल ऐप पर भवन, कक्षाओं, खेल मैदान और उपलब्ध संसाधनों की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी
उज्जैन\ स्कूल संचालकों को आरटीई एमपी मोबाइल ऐप पर भवन, कक्षाओं, खेल मैदान और उपलब्ध संसाधनों की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। खास बात यह है कि जांच केवल नई मान्यता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पहले से मान्यता प्राप्त स्कूलों के रिकॉर्ड का सत्यापन भी भोपाल स्तर से किया जाना सख्ती के साथ सुनिश्चित किया है जिले के ऐसे निजी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को मान्यता का नवीनीकरण कराना होगा, जिनकी वर्तमान मान्यता 31 मार्च 2027 को समाप्त हो रही है। इसके लिए 11 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन…
Read Moreफर्जी नामांतरण कर अपात्रों को बनाया था जमीन का मालिक, तत्कालीन तहसीलदार समेत तीन को 3-3 साल की सजा ताजपुर और बकानिया की कृषि भूमि के नामांतरण में नियमों को किया था दरकिनार, विशेष न्यायालय ने लगाया कुल 1.35 लाख रुपए का जुर्माना
उज्जैन। जमीन के नामांतरण में पद का दुरुपयोग कर अपात्र लोगों को भू-स्वामी बनाने के दो पुराने मामलों में विशेष न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय और उनके साथ मिलीभगत कर जमीन का नामांतरण कराने वाले उमेश माली तथा पराग महाजन को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की अदालत ने दोनों मामलों में कुल 1 लाख 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे फैसले की जानकारी दी।…
Read Moreदामाद को गोली मारने वाले ससुर और दोस्त को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार
उज्जैन\ रतलाम में दामाद को गोली मारने वाले ससुर और दोस्त को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने के बाद से यह लगातार फरार थे। 24 दिन बाद ससुर व दोस्त को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक पिस्टल भी जप्त की है।19 अक्टूबर 26 की रात करीब 10 बजे जूनी कलाल सेरी निवासी सुनील प्रजापत (29) को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। सुनील रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 से उतरकर फ्रींगज वाले रास्ते से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान…
Read Moreकालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने VIP दर्शन रसीद पर फिलहाल रोक
उज्जैन\ कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने VIP दर्शन रसीद पर फिलहाल रोक लगा दी है। मंदिर का गर्भगृह भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह व्यवस्था दोबारा कब शुरू होगी, इसका समय अभी तय नहीं है।मंदिर में इन दिनों रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ के कारण दर्शन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। VIP रसीद लेने के बाद भी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए तीन से चार घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा…
Read Moreकान्ह डायवर्शन का धीमा पडा काम जल संसाधन ईई को शोकाज नोटिस – सिंगावदा से आगे गंभीर डेम के नीचे निर्माणाधीन टनल के कट एंड कवर कार्य
उज्जैन । कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट के काम में धीमी गति को लेकर संभागायुक्त सह मेलाअधिकारी अशीषसिंह ने जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि टनल खुदाई के बाद पीसीसी एवं सिगमेंट बिछाने के कार्य की दैनिक प्रगति बढ़ाई जाए। सिंहस्थ महापर्व-2028 के लिए महत्वपूर्ण कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश संभागायुक्त-सह-सिंहस्थ मेला अधिकारी ने दिए है। शनिवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के साथ उन्होंने ग्राम सिंगावदा से…
Read More-दशकों से कैप्टन रूप सिंह हाकी प्रतियों का दर्शकों को इंतजार उज्जैन को दशकों से आस,राजधानी में हाकी स्पर्धा की महफिल सजेगी -नगर निगम 2026 बीतने पर भी नहीं करवा पाया आयोजन
उज्जैन। एक बार फिर से पूरा साल बीतने को आया है और नगर निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि पिछले कई सालों से कैप्टन रूप सिंह हाकी प्रतियोगिता की आस में बैठे खेल प्रेमियों को इस बार भी निराश करने जा रही है। कार्तिक मेले के साथ में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तो होगा लेकिन कभी उज्जैन की नाक कही जाने वाली हाकी प्रतियोगिता के इस बार भी आसार नहीं हैं। इसकी बजाय राजधानी भोपाल में हाकी की महफिल सजने को तैयार है।19 नवंबर से वहां हाकी का महाकुंभ का आयोजन…
Read Moreपेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग में लापरवाही पर ठेकेदार अमित जिंदल पर रूपए 10 लाख की पेनल्टी
उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के अंतर्गत उज्जैन शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सर्वप्रथम सांदीपनी चौराहे से उदयन मार्ग तक प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांदीपनी चौराहे से उदयन मार्ग तक पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य में लापरवाही पाए जाने पर निगम आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की संबंधित ठेकेदार अमित जिंदल पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। लगभग 1.5 किलोमीटर लंबाई एवं 30 मीटर चौड़ाई वाले…
Read More