दामाद को गोली मारने वाले ससुर और दोस्त को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार

उज्जैन\ रतलाम में दामाद को गोली मारने वाले ससुर और दोस्त को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने के बाद से यह लगातार फरार थे। 24 दिन बाद ससुर व दोस्त को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक पिस्टल भी जप्त की है।19 अक्टूबर 26 की रात करीब 10 बजे जूनी कलाल सेरी निवासी सुनील प्रजापत (29) को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। सुनील रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 से उतरकर फ्रींगज वाले रास्ते से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे बाइक पर आकर सुनील पर गोली चला दी थी। एक गोली सुनील की पीठ में जा धंसी थी। जबकि दूसरा फायर मिस हो गया था। गोली पिस्टल में फंस जाने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए।तब घायल अवस्था में सुनील ने अपने ससुर पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। यहां तक सुनील की पत्नी ने भी अपने पिता द्वारा गोली चलाकर जानलेवा हमले का आरोप मेडिकल कॉलेज में लगाया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment