उज्जैन\ कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने VIP दर्शन रसीद पर फिलहाल रोक लगा दी है। मंदिर का गर्भगृह भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह व्यवस्था दोबारा कब शुरू होगी, इसका समय अभी तय नहीं है।मंदिर में इन दिनों रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ के कारण दर्शन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। VIP रसीद लेने के बाद भी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए तीन से चार घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा था। आमतौर पर शनिवार और रविवार को रसीद व्यवस्था बंद रहती है। अब भीड़ को देखते हुए इसे अन्य दिनों में भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों ने बताया कि भीड़ अधिक होने पर यह व्यवस्था बंद कर दी जाती है। सोमवार को भी यदि भीड़ ज्यादा रही तो रसीद व्यवस्था शुरू नहीं की जाएगी।एक कर्मचारी के मुताबिक, तहसीलदार के निर्देश पर गर्भगृह फिलहाल पूरी तरह बंद रखा गया है। स्थिति सामान्य होने पर अधिकारियों से चर्चा के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। तब तक श्रद्धालु सामान्य दर्शन व्यवस्था के तहत दर्शन कर सकेंगे।
कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने VIP दर्शन रसीद पर फिलहाल रोक