स्कूटी की डिक्की में 10 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स लेकर जा रही 60 साल की महिला से पूछताछ

उज्जैन \ स्कूटी की डिक्की में 10 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स लेकर जा रही 60 साल की महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला से पूछताछ में इंदौर और उज्जैन के लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद घट्टिया थाना क्षेत्र की पानबिहार चौकी पुलिस ने शनिवार को चारों को गिरफ्तार किया।मुख्य आरोपी महिला नजमा का दो दिन का पुलिस रिमांड भी शनिवार को खत्म हो गया। इसके बाद महिला सहित पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से शनिवार शाम करीब 4 बजे सभी को जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात गरोठ हाईवे के पास पानबिहार-बच्चूखेड़ा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार नजमा पति शब्बीर खान निवासी आगर नाका, उज्जैन को रोका गया था।तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment