महाकालेश्वर मंदिर समिति ने लिया फैसला… विधायक पुत्र के वीआईपी प्रोटोकॉल पर सालभर का प्रतिबंध

उज्जैन। महाकाल मंदिर में रील बनाकर नियमों का उल्लघंन करने वाले इंदौर के विधायक पुत्र की वीआईपी सुविधा और प्रोटोकाल पर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने सख्त एक्शन लेते हुये एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
पिछले दिनों इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का पुत्र रूद्राक्ष शुक्ला वीआईपी प्रोटोकाल के दौरान महाकाल मंदिर दर्शन करने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था।  इस दौरान मंदिर समिति के नियमों का उल्लघंन करते हुये परिसर और दर्शन के समय मोबाइल से रील बनाई थी और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। रील वायरल होने के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं और नियमों को लेकर सवाल उठने लगे थे। मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं के लिये मोबाइल ले जाना और रील बनाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बावजूद वीआईपी प्रोटोकाल में पहुंचे विधायक पुत्र मोबाइल मंदिर के नंदीहॉल तक लेकर पहुंचा था। सवाल उठने पर शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने एक्शन लेते हुये सुरक्षा कंपनी के  पर कार्रवाई करते हुये 5 लाख का जुर्माना लगा दिया था और 3 कर्मचारियों को  निलंबित कर दिया था। यह कार्रवाई भी सवालों के घेरे में आ गई थी और कहा जाने लगा था कि गलती विधायक पुत्र की थी। शनिवार को मंदिर समिति ने विधायक पुत्र के खिलाफ भी एक्शन लिया और वीआईपी प्रोटोकाल पर एक साल का प्रतिबंध लगाते हुये विशेष दर्शन की सुविधा पर रोक लगा दी।
आम श्रद्धालुओं की तरह करना होगे दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा लगाये गये प्रतिबंध के बाद अब विधायक पुत्र को आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर दर्शन करना होगें। उन्हे किसी  मंदिर समिति की ओर से अब कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जायेगी। विधायक पुत्र रूद्राक्ष का पूर्व में भी मंदिर से जुड़े कई मामलों में नाम सामने आया था। कोराना के समय भी गर्भगृह के गेट तक पहुंचकर फोटो ली थी। रंगपंचमी में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध था लेकिन रूद्राक्ष शुक्ला पहुंचे थे, महाकाल मंदिर ही नहीं पिछले साल देवास माता टेकरी पर पट खुलवाने को लेकर उनका विवाद सामने आया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment