नीमच। – लोकायुक्त उज्जैन टीम ने गुरुवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड युवराज सिंह चौहान को होमगार्ड सैनिक से 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।आवेदक होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद दीक्षित के सामने शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीमच युवराज…
Read MoreDay: November 12, 2026
पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते का पर्व
बेडिया। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक भाई दूज का पर्व ग्राम बेडिया में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर घरों में खास रौनक रही। बहनों ने विधि-विधान से भाइयों का तिलक कर आरती उतारी और उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर स्नेह और सम्मान जताया।कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व का धार्मिक महत्व भी विशेष है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन यमराज…
Read Moreतराना मंडी में हुए मुहूर्त के सौदे, नए सत्र का हुआ श्रीगणेश
तराना। दीपावली की 6 दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य शुरू हुआ। शुभ मुहर्त में व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज खरीदी इसके साथ नए सत्र श्री गणेश भी हुआ।मंडी सचिव मानसिंह यादव ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति में मण्डी प्रांगण स्थिति श्री गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर सुबह 11.15 बजे को दीपावली के शुभ मुहूर्त के सौदे किये गए।जिसमे किसान मोड सिंह निवासी लसूड़ियाबेचर उपज सोयाबीन शुभमाला ट्रेडर्स से 8680 भाव मे हुआ। रामप्रसाद निवासी ग्राम मुण्डली उपज सोयाबीन प्रदीप…
Read Moreअचानक नीलगाय आ जाने से कारबुरी तरह क्षतिग्रस्त : शासन की लापरवाही से आये दिन हो रहे हादसे-कांग्रेस
पिपलिया मंडी।क्षेत्र में नीलगाय(रोजड़ो)के लगातार बढ़ते आतंक से किसान,वाहन चालक एवं आमजन काफी परेशान होरहे है ज्ञापन,धरने एवं आंदोलनों के बाद भी शासन, प्रशासन के कानों पर जु तक नही रेंगी है।गुरुवार दोहपर लगभग 11,30 बजे कुलमीपुरा(राजस्थान)के उदयराम पाटीदार नारायणगढ में शादी की पत्रिकाएं बांटने जारहे थे कि पिपलिया से लुनाहेड़ा फंटे के बीच कार के सामने अचानक नीलगाय के आजाने जबरदस्त टक्कर होगई ओर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगई गनीमत यह रही कि कार के एयरबैग खुलने से कोई जनहानि नही हुई, नीलगाय भी गम्भीर घायल होगई ओर कुछ…
Read Moreउपज मंडी के लिये बड़े प्रांगण की आवश्यकता: सीजन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मुख्य मार्ग का यातायात प्रभावित हो रहा
महिदपुर।महिदपुर कृषि उपज मंडी की स्थापना सन् 1953 की 26 जुलाई को हुई थी। मंडी की स्थापना के साथ नागौरी बाजार के किराये से भवन में मंडी कार्यालय प्रारंभ किया गया था। उस समय शुद्ध घी, ज्वार व कपास की फसलें इस क्षेत्र में होती थीं और वर्तमान जवाहर चौक व शहीद भटनागर चौक में मंडी की नीलामी हो जाती थी। गिनती की बैलगाड़ियों में कपास, ज्वार आठ था। मंडी की स्थापना के साथ ही मध्यभारत शासन में राज पत्र में प्रकाशित कर 25 ग्रामों के क्षेत्र को मंडी में…
Read Moreपार्किंग निगल गया ‘कॉफी कॉन्सेप्ट’! रहवासी परेशान, आखिर किसकी शह पर चल रहा खेल?*….
इंदौर। शहर में व्यावसायिक गतिविधियों के नाम पर रहवासी क्षेत्रों की सुविधाओं पर कब्जे का मामला एक बार फिर चर्चा में है। स्कीम नंबर 103 स्थित कॉफी कॉन्सेप्ट को लेकर रहवासियों की परेशानी सामने आ रही है। शिकायत है कि जिस जगह का इस्तेमाल पार्किंग के लिए होना चाहिए, वहां कैफे संचालित किया जा रहा है। अगर यह शिकायत सही है, तो सवाल साफ है—ग्राहकों की कॉफी के चक्कर में रहवासियों की पार्किंग व्यवस्था क्यों दांव पर लगाई जा रही है? कैफे के संचालक के रूप में योगेश सोनी का…
Read Moreपुरानी नौकरी से बर्खास्तगी भविष्य के पुलिस करियर की राह नहीं रोक सकती- हाईकोर्ट
इन्दौर,। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं के लिए एक राहत भरा और बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कर्मचारी को पहले सेवा से हटाया (Removal) गया है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह भविष्य में किसी नई सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य हो गया है।याचिकाकर्ता चंद्रशिखर मौर्य को साल 2016 में 32वीं बटालियन एस.ए.एफ., उज्जैन में आरक्षक के पद पर नियुक्ति मिली थी। बीमारी और अन्य कारणों के चलते वे कुछ समय अनुपस्थित रहे,…
Read Moreफिनिक्स मॉल के पीछे संदिग्ध खड़ी कार से मिले 80 लाख रुपए : राशि जब्त कर देवास के दो किसान हिरासत में लिए
इंदौर।इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने टीपीएस-05 मेन रोड स्थित फिनिक्स मॉल के पीछे एक खाली मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी वेगनर कार (क्रमांक MP 09 ZE 5088) से 80 लाख रुपए की नकद राशि बरामद की है।बुधवार की रात करीब 8 बजे कार की जांच करने पर पुलिस को 500 रुपए के 75 लाख, 100 रुपए के 3 लाख और 200 रुपए के 2 लाख रुपए के नोट मिले। मौके से पुलिस ने देवास जिले के रहने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।हिरासत में लिए गए व्यक्तियों…
Read Moreयूजीसी हटाओ, न्याय पदयात्रा’ से पहले पुलिस कार्रवाई का किया विरोध, मकराना की बिना शर्त रिहाई की मांग
नागदा। सवर्ण युवाओं के अधिकारों की मांग को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना द्वारा 11 नवंबर को रतलाम से भोपाल तक ‘यूजीसी हटाओ, न्याय पदयात्रा’ निकाली जाने वाली थी। इससे पहले रतलाम पुलिस प्रशासन द्वारा राजपूत छात्रावास से महिपाल सिंह मकराना को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भेरूसिंह चौहान ने कड़ा विरोध जताया है।ठाकुर भेरूसिंह चौहान ने पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा कर गिरफ्तारी की कार्रवाई…
Read Moreशार्ट सर्किट से सोफा-कुशन दुकान में आगजनी, दमकल ने पाया काबू
नीमच । शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत टीआईटी कॉलोनी के बाहर नगर पालिका से गोमाबाई मार्ग पर स्थित श्री जी सोफा-कुशन वर्क दुकान श्री जी सोफा-कुशन वर्क में बुधवार रात 9 बजे लगभग अचानक आग लग गई । मिली जानकारी अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग ने देखते ही देखते दुकान में रखे सामान जल गया । इस घटना में दुकान का काफ़ी सामान जलने से नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास…
Read More