पिपलिया मंडी।क्षेत्र में नीलगाय(रोजड़ो)के लगातार बढ़ते आतंक से किसान,वाहन चालक एवं आमजन काफी परेशान होरहे है ज्ञापन,धरने एवं आंदोलनों के बाद भी शासन, प्रशासन के कानों पर जु तक नही रेंगी है।गुरुवार दोहपर लगभग 11,30 बजे कुलमीपुरा(राजस्थान)के उदयराम पाटीदार नारायणगढ में शादी की पत्रिकाएं बांटने जारहे थे कि पिपलिया से लुनाहेड़ा फंटे के बीच कार के सामने अचानक नीलगाय के आजाने जबरदस्त टक्कर होगई ओर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगई गनीमत यह रही कि कार के एयरबैग खुलने से कोई जनहानि नही हुई, नीलगाय भी गम्भीर घायल होगई ओर कुछ समय बाद उसने भी दम तोड़ दिया।इस दौरान नीलगाय कार से टकराकर एक बाइक सवार से भी टकरागई जिससे एम,पी,एम,सी,1911भी घायल होगया जिसे एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय मन्दसौर लेजाया गया।
शासन एवं वन विभाग की उदासीनता से आमजन काफी परेशान-जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा नगर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उणियारा भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एवं जिला वन अधिकारी संजय खरखेरे को घटना से अवगत करवाया।शर्मा एवं उणियारा ने कहा कि इस गम्भीर व जानलेवा समस्या के प्रति शासन एवं वन विभाग काफी उदासीनता बरत रहा है यही कारण है कि रोजड़े जहां एक ओर फसलों को रौंद रहे तो दूसरी ओर वाहन चालकों की जान भी ले रहे है।नेताद्वय ने कहा कि कांग्रेस बार बार मांग कर रही कि इन्हें गांधीसागर अभ्यारण्य में छोड़ा जाय लेकिन यह मामला भी ठंडे बस्ते में ही है।शर्मा एवं उणियारा ने कहा कि कांग्रेस शीघ्र ही बड़ा आंदोलन करेगी।