नीमच। – लोकायुक्त उज्जैन टीम ने गुरुवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड युवराज सिंह चौहान को होमगार्ड सैनिक से 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।आवेदक होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद दीक्षित के सामने शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीमच युवराज सिंह चौहान, होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से RTO बैरियर नयागांव नीमच पर तैनाती के एवज में 3000 रुपये प्रतिमाह की रिश्वत मांग रहे हैं।शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक राजेंद्र वर्मा से सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद युवराज सिंह चौहान और बलवंत सिंह के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते लोकायुक्त टीम ने होमगार्ड कार्यालय कोर्ट मोहल्ला नीमच में कार्यवाही को अंजाम दिया । जैसे ही कमांडेंट ने सैनिक महेश थोरेचा से 3 हजार रुपये की रिश्वत ली l लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके पर कार्रवाई जारी है। दूसरे आरोपी बलवंत सिंह की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उक्त कार्यवाही में डीएसपी राजेश पाठक, निरक्षक राजेंद्र वर्मा, आरक्षक उमेश जाटव, अनिल अटोलिया,इसरार खान, संजीव कुमारिया,श्याम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
RTO बैरियर पर तैनाती के लिये मांगी रिश्वत :लोकायुक्त ने होमगार्ड कमांडेंट कों 3हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा