धर्मनगरी के मध्य में स्थित एक 5माला भवन में कुछ जिंदगियों की जान सांसत में फंसी रही =खुसूर-फुसूर

खुसूर-फुसूर

कुछ घंटों जान सांसत में फंसी रही…

बुधवार शाम को धर्मनगरी के मध्य में स्थित एक 5माला भवन में कुछ जिंदगियों की जान सांसत में फंसी रही । आगजनी के इस मामले ने धर्मनगरी की तैयारी और आपदा प्रबंधन पर सीधे –सीधे ही प्रहार कर दिया है। इस दौरान मात्र फंसे हुए लोगों की ही जान सांसत में नहीं रही है। घटनाक्रम से जुडे तमाम अफसरों की जान भी सांसत में ही रही है। भला हो बाबा का जिन्होंने धर्मनगरी में अनहोनी से बचा लिया। फंसे हुए दो दर्जन से अधिक लोगों को भला चंगा ही निकालने में नीचे के नियमों का पालन करवाने वालों की मदद करते हुए इज्जत बख्शी,अन्यथा अगर कुछ हो जाता तो इन सब के लिए भी जवाब देना महंगा पड जाता। 5 माला भवन में हादसे के दौरान शहर की संस्था के पास संसाधनों की कमी साफ तौर पर सामने आई है। इस दौरान आपदा प्रबंधन दल के पास भी संसाधनों की कमजोरी स्पष्ट रूप से सामने रही है। मानव संसाधनों से ही ज्यादातर काम बचाव एवं राहत में सामने आए हैं। कुछ घंटों के दौरान धर्मनगरी की महाआयोजन की धरातल की तैयारी का ऐसा रूप सामने आया जिसे देखने के बाद सवालों की फेहरिस्त खडी हो रही है। 5 माला भवन के निवासी और वहां अपना धंधा चलाने वालों की जिम्मेदारी भी इन सवालों के दायरे में है। अग्निशमन के लिए हमारी तैयारी का स्तर भी देखने को मिला जिसमें हाईड्रोलिक अग्निशमन की व्यवस्था में हमारे पास सिढाव तक नहीं देखने को मिला। पुताई के लिए लगाई जाने वाली बडी सिढियां ही यहां काम में ली और पुताई का काम करने वालों ने जमकर बहादुरी दिखाई । बच्चों से लेकर बडों तक को मुश्किलों के दौर में निकालने में अपनी मदद की। अग्निशमन दल के साथ आमजन एवं खासकर वे युवा अगेवान रहे जो इस 5 माला भवन के पीछे ही निवास करते रहे हैं और उन्हें भवन के हिस्सों के बारे में बेहतर जानकारी थी। खुसूर-फुसूर है कि शहर में कई माला भवनों का निर्माण पिछले सालों में नियमों के विपरित किया गया है। व्यवसायिक भवनों के लिए तो अग्निशमन की व्यवस्था को लेकर काफी कुछ किया जा रहा है लेकिन रहवासी बहुमंजिला भवनों में अग्निशमन की दुर्गति के हाल ऐसे हैं कि उसे देखने तक को जिम्मेदार तैयार नहीं हैं। अब सिरे से ही रहवासी भवनों को लेकर अग्निशमन की तैयारी की जाना चाहिए ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment