उज्जैन में मना उत्सव, सफाई मित्रों के साथ साझा कीं गौरवपूर्ण उपलब्धि की खुशियां बाबा महाकाल के चरणों में समर्पित हुआ राष्ट्रीय सम्मान -स्वच्छ सर्वेक्षण  में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार प्रथम स्थान से उज्जैन ने रचा इतिहास

 

उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। पुरस्कार प्राप्त करने के दुसरे दिन भी गुरूवार को उज्जैन में उत्सव मना है। बाबा श्री महाकालेश्वर के चरणों में राष्ट्रीय सम्मान का समर्पण किया गया। सफाई मित्रों के साथ गौरवपूर्ण उपलब्धि की खुशियां साझा कीं गई हैं।बुधवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बाबा महाकाल के चरणों में समर्पित करने के लिए गुरुवार को महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा पुरस्कार लेकर सीधे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से बाबा महाकाल के चरणों में राष्ट्रीय सम्मान अर्पित कर शहर की इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया।इंदौर विमानतल से सीधे बाबा के मंदिर पहुंचे-इंदौर विमानतल से उज्जैन पहुंचने के बाद जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों ने सर्वप्रथम महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान नगर निगम के सफाई मित्रों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया तथा उनके साथ इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की खुशियां साझा की गईं। ये भी रहे शामिल-  इस गौरवपूर्ण अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी संत उमेशनाथ महाराज, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा एवं नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।मंदिर प्रबंध समिति ने किया सम्मान-श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भी नगर निगम के सफाई मित्रों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। सफाई मित्रों को बाबा महाकाल का दुपट्टा एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर के साथ साझा की खुशियांश्री महाकालेश्वर मंदिर के पश्चात निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने संभाग आयुक्त आशीष सिंह एवं जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह से भेंट कर उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने की खुशियां साझा कीं तथा उन्हें पुरस्कार से अवगत कराया। दोनों ही प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर निगम परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर आयुक्त डॉ. नेहा जैन, पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया, रविकांत मगरदे एवं जनसंपर्क अधिकारी पवन कुमार उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment