उज्जैन। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात करने के मामले में फरार आरोपी को कानीपुरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 17 अक्टूबर को चिमनगंज थाना पुलिस को नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद साहेबखेड़ी में रहने वाले नरेन्द्र जोशी के खिलाफ पास्को एक्ट के साथ दुष्कर्म करने की 8 गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने टीम गठित की थी। मंगलवार को…
Read MoreDay: November 3, 2026
नियमों का पालन नहीं करने पर 41 चालकों से वसूला जुर्माना न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ सड़क पर उतरी यातायात पुलिस
उज्जैन। शहर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को चैकिंग अभियान चलाया गया। 41 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 50 हजार का जुर्माना वसूला गया। डीएसपी मनोज खत्री द्वारा बताया कि शहर में 2 मार्गो देवासरोड ग्राम चंदेसरी गरोठ मार्ग और आगररोड पर दो न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यातायात पुलिस टीम द्वारा नियमों विरूद्ध चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया था। चार पहिया वाहन चालकों की जांच के…
Read Moreवार्ड 43 में सड़क निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन फूटी, देसाई नगर लक्ष्मीनगर, घासमंडी व आंबापुरा में जल संकट गहराया पिछले 8 दिनों से क्षेत्रवासी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे
उज्जैन। वार्ड क्रमांक 43 में पेयजल पाइपलाइन फूटने की वजह से कई क्षेत्रों में नलों से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण क्षेत्रीय लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पिछले 8 दिन से क्षेत्र में जल संकट गहराया हुआ है। लेकिन अभी तक इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। वार्ड 43 में सांदीपनि चौराहे से उद्ययन मार्ग तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है ऐसे में सड़क निर्माण की खुदाई के दौरान यहां की पेयजल पाइपलाइन फूट गई। इस कारण इस वार्ड के…
Read Moreकेवायसी होने के बावजूद आधार मांगा जा रहा,फार्म में मात्र नंबर की जानकारी जीवितता प्रमाण पत्र देना बनाम फजीहत का काम -बैंक का सर्वर काम नहीं कर रहा ,पेयजल-बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, पार्किंग की समस्या
उज्जैन। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जीवितता प्रमाण पत्र देना बनाम फजीहत का काम बनता जा रहा है। बैंकों की और से दस्तावेजों को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। फार्म में जो जानकारी मांगी गई है उसकी पूर्ति एवं सहयोगी दस्तावेज देने के बाद बैंकों में दस्तावेज मांगे जा रहे हैं जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेवजह चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड रहा है। बैंक का सर्वर काम नहीं कर रहा है जिससे भी परेशानी की स्थिति बन रही है।सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रति वर्ष नंवबर माह में बैंकों…
Read More-धीमी गति ,लापरवाही का काम देख ठेकेदारों पर पैनल्टी की कार्यवाही की गई गुस्साए आयुक्त, निर्माण कंपनियों पर 66 लाख पेनल्टी ठोकी -टाटा सहित 3 ठेका एजेंसियां एवं एक कंसलटेंट को झटका
उज्जैन। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा गुस्सा गए हैं। उन्होंने सीधे –सीधे ऐसे ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान ऐसी ही स्थितियों के चलते टाटा सहित 3 ठेका एजेंसियों पर 65 लाख एवं एक कंसलटेंट एजेंसी पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।सिंहस्थ में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं बेहतर यातायात प्रबंधन को लेकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चौड़ीकरण कार्य प्रचलित हैं। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा…
Read Moreछोटे व महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान नहीं कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं लोग शहर में सड़क पर खुदे पड़े गड्ढे व खुले चैंबर दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण
उज्जैन। शहर के अंदर विकास को लेकर भले ही बड़े-बड़े काम किये जा रहे हैं लेकिन छोटे व महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देने को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। इस कारण लोग कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं और उनकी जान जोखिम में आ सकती है। वर्तमान में शहर की कई सड़के खुदी पड़ी है इस कारण वाहन चालक सहित पैदल चलने वाले राहगीरों को भी इन उबडखाबड रास्तों से निकलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। इसी तरह की स्थिति पिछले एक हफ्ते से…
Read Moreकचरा एवं गंदगी फैलाने वाले 8 व्यक्तियों पर जुर्माना 19 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
रतलाम । रतलाम नगर को ओर स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु महापौर के निर्देशानुसार प्रतिदिन किये जा रहे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित 19 कर्मचारियों का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान खुले में कचरा डालने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने एवं स्वच्छता नियमों का उल्लघंन करने पर प्रिंस रद्दी भण्डार टैंकर रोड पर 2000, होटल न्यू शिवाजी, गुरूनानक किराना एवं जनरल स्टोर स्टेशन रोड पर 500-500, इकबाल मंसूरी, सागर कहार, शर्मा रेस्टोरेंट, राम भरोसे…
Read Moreयूरोप में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी:इटली ने जेट भेजे, पोलैंड ने एयरपोर्ट बंद किया; धमकियां झूठी निकलीं
रोम।यूरोप में मंगलवार को अलग-अलग देशों में कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इन धमकियों के बाद इटली ने दो विमानों को सुरक्षित एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए अपनी एयरफोर्स के विमान भेजे, जबकि पोलैंड में एक एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।स्पेन में भी एक विमान की तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के बाद सभी धमकियां झूठी निकलीं। किसी भी विमान में विस्फोटक नहीं मिला और न ही किसी की जान गई।इन धमकियों से इटली, पोलैंड और स्पेन के एयरपोर्ट पर कुछ समय…
Read Moreदिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट में इमरजेंसी दरवाजे से छेड़छाड़: लीवर छूने पर अलार्म बजा; यात्री पर केस दर्ज
पुणे।दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार को पैसेंजर ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर से छेड़छाड़ की। इससे उड़ान के दौरान अलार्म बज गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।यह घटना फ्लाइट 6E6884 में हुई। पुलिस के मुताबिक, यात्री गौरव सत्येंद्र रौतेला (33) पुणे का रहने वाला है और इमरजेंसी दरवाजे के पास बैठा था।क्रू मेंबर की शिकायत पर केस दर्ज-फ्लाइट ने सोमवार रात करीब 12.45 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। यह करीब 2 बजे पुणे पहुंची। क्रू मेंबर की शिकायत पर पैसेंजर के खिलाफ केस…
Read Moreदीपावली से पहले सजा पटाखा बाजार, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
बड़नगर। दीपावली पर्व को लेकर नगर में पटाखा बाजार सजने लगा है। नगर पालिका ने इस बार भी पारदर्शिता बरतते हुए लॉटरी सिस्टम से सोमवार को दुकानों का आवंटन किया है।बुधवार को बच्छराज जिनिंग फैक्ट्री मैदान में पटाखा बाजार के लिए 52 दुकानदारों को लॉटरी के माध्यम से जगह आवंटित की गई। नगर पालिका ने यह व्यवस्था इसलिए की ताकि दुकान की जगह को लेकर किसी प्रकार का भेदभाव या विवाद न हो। प्रत्येक दुकानदार ने स्वयं पर्ची निकालकर अपनी दुकान का नंबर प्राप्त किया। 750 रुपये में आवंटन, सुरक्षा…
Read More