उज्जैन। देवास खातेगांव थाना प्रभारी दिलीपपुरी गोस्वामी अवैध शराब की सूचना पर रविवार रात टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर चेकिंग के लिए पहुंचे थे। उन्होने शंका के आधार पर एक आयशर वाहन को रोका और चालक को नीचे उतरने के लिये कहा, लेकिन चालक ने ग्रियर डालकर रफ्तार के साथ भागने का प्रयास किया। थाना प्रभारी आयशर की चपेट में आ गये, उन्होने गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। ड्युटी के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुये शहीद हुये थाना प्रभारी का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव उनके पैतृक निवासा धार जिले के सरदारपुर ले जाया गया। पार्थिव शरीर का वाहन उज्जैन से गुजरने पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी करणदीप सिंह, मनस्वी शर्मा और रक्षित निरीक्षक रणजीतसिंह इंदौर-बड़नगर बायपास पहुंचे। वाहन के आने पर अधिकारियों ने अमर शहीद स्वर्गीय दिलीप पुरी गोस्वामी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एसपी शर्मा ने कहा कि उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को पुलिस विभाग सदैव स्मरण करता रहेगा।
शहीद थाना प्रभारी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि