उज्जैन। एक बार फिर से पूरा साल बीतने को आया है और नगर निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि पिछले कई सालों से कैप्टन रूप सिंह हाकी प्रतियोगिता की आस में बैठे खेल प्रेमियों को इस बार भी निराश करने जा रही है। कार्तिक मेले के साथ में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तो होगा लेकिन कभी उज्जैन की नाक कही जाने वाली हाकी प्रतियोगिता के इस बार भी आसार नहीं हैं। इसकी बजाय राजधानी भोपाल में हाकी की महफिल सजने को तैयार है।19 नवंबर से वहां हाकी का महाकुंभ का आयोजन हो रहा है।कभी शहर में कैप्टन रूप सिंह हाकी प्रतियोगिता का जोश रहता था। अब यह जोश काफूर हो चुका है आयोजन से एक माह पूर्व से ही इसे लेकर आमजन में उत्साह बन जाता था। क्षीरसागर स्टैंडियम में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को दर्शक ढुढने और किराए से मंगवाने नहीं पडते थे लोग स्वत: चलकर आते थे और नगर निगम के आयोजन की सराहना करते थे। देशभर से कई टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आती थी जिसमें एयर इंडिया,सहित अर्धसैनिक बल,भेल सहित नामी गिरामी टीमें हिस्सा लेती थी।तकरीबन सभी भूले प्रतियोगिता को- हाल यह है कि कैप्टन रूपसिंह हाकी प्रतियोगिता के बारे में नगरनिगम के आयोजन करने वाले विभाग के अधिकांश कर्मचारी, अधिकांश प्रशासनिक अधिकारी और अधिकांश जनप्रतिनिधियों की स्थिति यह रही है कि उन्हें याद ही नहीं है कि प्रतियोगिता कब होती थी और कैसे बंद हुई और क्यों बंद की गई। यहां तक की कैप्टन रूपसिंह को लेकर भी किसी को जानकारी हो ऐसा चर्चाओं में सामने नहीं आया ।पिछले दो दशक से गायब हुई प्रतियोगिता-दो दशक पूर्व तक उज्जैन में कैप्टन रूप सिंह हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है। इसके लिए नगर निगम अलग से बजट भी निकालता था और निगम के जनसंपर्क विभाग के माध्यम से इस अभा स्पर्धा का आयोजन किया जाता था। नगर निगम ने बडे ही तरीके से इस आयोजन को समेटा है। आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर भी सवाल खडे होते हैं।19 नवंबर से राजधानी में महाकुंभ-राजधानी भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के आयोजन 19 नवंबर से नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होने वाला है। आयोजन को सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए शहर के हर वर्ग और खासकर युवाओं को इससे जोड़ने की तैयारी है। चैंपियंस ट्रॉफी को पूरे भोपाल में जन-उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके जरिए युवाओं को हॉकी और खेल संस्कृति से जोड़ने का प्रयास होगा ।19 नवंबर से शुरू होने वाली महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी।मेजर ध्यानचंद के छोटे भाई थे कैप्टन रूपसिंह
कैप्टन रूप सिंह हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के छोटे भाई थे। 1932 और 1936 ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट थे। उनके नाम पर ग्वालियर में स्टेडियम है, जो पहले हॉकी स्टेडियम था, बाद में क्रिकेट स्टेडियम बन गया।उज्जैन के नानाखेडा में सिंथेटिक टर्फ बन रहा-
पहले क्षीर सागर स्टेडियम में देश भर की टीमें आकर खेलती थीं। अब नानाखेड़ा में 48.71 करोड़ का नया सिंथेटिक टर्फ बन रहा है। यह हाकी के नए खिलाडियों को बेहतर सुविधाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग इसे अंजाम दे रहा है। राज माता सिंधिया खेल प्रांगण में इसे तैयार किया जा रहा है।