पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग में लापरवाही पर ठेकेदार अमित जिंदल पर रूपए 10 लाख की पेनल्टी

 

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के अंतर्गत उज्जैन शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सर्वप्रथम सांदीपनी चौराहे से उदयन मार्ग तक प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांदीपनी चौराहे से उदयन मार्ग तक पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य में लापरवाही पाए जाने पर निगम आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की संबंधित ठेकेदार अमित जिंदल पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।  लगभग 1.5 किलोमीटर लंबाई एवं 30 मीटर चौड़ाई वाले इस मार्ग पर निर्माण एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष पीक्यूसी सड़क निर्माण एवं सीवरेज कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित स्थलों पर विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने तथा मार्ग के एक ओर से सभी निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मार्ग पर पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य हरियाखेड़ी एजेंसी एनसीसी को सौंपा गया है। निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।निगम आयुक्त ने केटीएम चौराहे से नीलगंगा मार्ग तक लगभग 2.76 किलोमीटर लंबाई एवं 18 मीटर चौड़ाई के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।निगम आयुक्त ने केटीएम चौराहे से नानाखेड़ा मार्ग को जोड़ने वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया तथा इन मार्गों के विकास एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment