भारत ने पाकिस्तान से नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप:फाइनल में एक विकेट से हराया

अल अमीरात।भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप फाइनल में एक विकेट से हरा दिया। शनिवार को अल अमीरात में भारत ने 9वीं बार यह टूर्नामेंट में जीता।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। उस्मान खान ने 107 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 3 सिक्स लगाए। अब्दुल कादिर ने 80 रन की पारी खेली। भारत से काव्य पटेल ने 4 और सी. वेंकट ने 3 विकेट लिए।जवाब में भारतीय टीम ने 00 ओवर में 0 विकेट पर 00 रन…

Read More

भोजन छोड़कर अजगर के जीवन की रक्षा को दी प्राथमिकता:सरपंच ने किया 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू

बाग। पुलिस थाने के सामने स्थित फल की दुकान में कल रात करीब 12 फीट लंबा अजगर घुसने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकान के बाहर अजगर दिखाई देने पर राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  सूचना सुदर्शन पवार ने सरपंच धर्मेंद्र बामनिया को दी।सूचना मिलते ही सरपंच  बामनिया ने भोजन की थाली छोड़कर मौके पर पहुंचने को प्राथमिकता दी। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अजगर दुकान के शटर के भीतर प्रवेश कर चुका था। उन्होंने सावधानीपूर्वक अजगर को अपने नियंत्रण में लिया और दुकान से…

Read More

नीमच के तलाऊ में व्यक्ति की  कुल्हाड़ी से  हत्या:आरोपी को हिरासत में लिया

 नीमच। मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम तलाऊ में गुरुवार को एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कुकड़ेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तलाऊ निवासी प्रभूलाल पिता शिवलाल रावत (उम्र 50 वर्ष) गांव में ही स्थित एक किराने की दुकान पर थे, तभी गांव के ही एक आरोपी रामसिंह पिता देवीलाल रावत ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर…

Read More

विदेशों में पहुंच चुकी चोरी हुई दुर्लभ प्राचीन मूर्तियों को वापस लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता

मंदसौर। हमारे अतीत की धरोहर और विरासतें ही भविष्य की चेतना को जागृत रखती हैं। इन्हें सहेजना और युवा पीढ़ी को इनसे अवगत कराना वर्तमान पीढ़ी का प्रमुख दायित्व है। ये विचार प्रख्यात पुरातत्वविद् एवं इतिहासकार श्री कैलाश चन्द्र पाण्डेय ने शनिवार को सम्राट यशोधर्मन पुरातत्व संग्रहालय में आयोजित सात दिवसीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और स्वदेश वापसी प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद गिरिजा शंकर रूनवाल ने सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर दिया। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि मंदसौर सहित देश…

Read More

प्रस्तावित हवाई पट्टी के लिए चिन्हित जमीन का कलेक्टर ने निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

बुरहानपुर। बुरहानपुर के पास ग्राम खड़कोद में प्रस्तावित हवाई पट्टी के लिए चिन्हित जमीन का शुक्रवार शाम कलेक्टर विवेक कुमार ने निरीक्षण किया। करीब 125 एकड़ में बनने वाली एयर स्ट्रिप की तैयारियां शुरू हो गई हैं।कलेक्टर ने अधिकारियों से स्थल की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित हवाई पट्टी के डिजाइन, जमीन के नक्शे, सीमाओं और उपलब्ध क्षेत्रफल पर चर्चा की।कलेक्टर ने अधिकारियों से शासन की गाइडलाइन के मुताबिक पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता रखने को कहा। उन्होंने बेहतर प्रबंधन के साथ योजना बनाकर…

Read More

ग्रामभोपाखेड़ी में बुलडोजर कार्रवाई पर उठे सवाल, 200 मकानों में से सिर्फ तीन को तोड़ा

शाजापुर। जिले के दुपाड़ा वृत्त के ग्राम भोपाखेड़ी में शनिवार सुबह जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर बने मकान को तोड़ने की कार्रवाई अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। प्रशासन ने सर्वे नंबर 293 पर बने तीन मकानों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पोकलेन और दो जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान 250 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि गांव में करीब 200 मकान पंचायत द्वारा भूखंड आवंटित किए…

Read More

नपा का  विशेष सम्मेलन में सभी  24 प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत 

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच  का  विशेष सम्मेलन में शुक्रवार को शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े सभी 24 प्रस्ताव स्वीकृती के साथ सम्पन्न हूआ । इनमें वार्ड क्रमांक 14 में पाटीदार एग्रो  से बाबा शहाबुद्दीन रोड तक करीब 1.09 करोड़ रुपए की लागत से राड़क निर्माण, तरण पुष्कर की कायों पर पानी चोरी और अधूरे निर्माण पर विपक्ष ने घेरा बैठक में नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति ने ली आपत्ति l अन्य 24 सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में ग्वालटोली तलैया के पास 2.78 करोड़ रुपए की लागत…

Read More

आवारा कुत्ते का आतंक, 10 से ज्यादा लोगों को काटकर किया घायल: महिलाएं भी हुईं शिकार

शाजापुर। शहर में शनिवार सुबह एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने अलग-अलग क्षेत्रों में हमला कर दस से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। अचानक हुए इन हमलों से शहर के ज्योतिनगर, लक्ष्मीनगर और बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैल गई। कुत्ते के हमले में घायल हुए लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही एक कुत्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों पर हमला कर रहा…

Read More

क्षत्रिय चंद्रवंशी ठाकुर समाज की शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहींआकर्षक झांकियां

​उन्हेल।पांडव जयंती  पर क्षत्रिय चंद्रवंशी ठाकुर समाज द्वारा नगर में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता और संस्कृति के प्रति समर्पण का परिचय दिया।​शोभायात्रा का शुभारंभ नवीन बस स्टैंड उन्हेल से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा के दौरान सबसे आगे धर्म ध्वजा थामे युवा चल रहे थे, जिनके पीछे ढोल-नगाड़ों और डीजे की भक्तिमय धुनों पर समाज के युवा थिरकते नजर आए। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और…

Read More

स्वाभिमान यात्रा’ अवकाश के बाद फिर शुरू हुई * यात्रा में बालूसिंह पंवार फिर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ*

*बड़नगर।. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन महाकाल से अयोध्या रामलला तक चल रही 930 किमी की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ दीपावली के अवकाश के बाद फिर शुरू हो गई है। दीपावली पर कुछ दिन के विश्राम के बाद यात्रा ने पुनः गति पकड़ ली है और बड़नगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे बालूसिंह पंवार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पदयात्रा में चल रहे हैं।जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बालूसिंह पंवार यात्रा के प्रथम दिन 20 अक्टूबर से ही पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More