इंजीनियर की मौत की जांच में पत्नी-बेटी से पूछताछ

इंदौर। लसूड़िया इलाके के त्रिवेणा होटल से कूदने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजकुमार यादव की पत्नी और बेटी से एएसआई कृष्णा भोंडे ने पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बेटी से पूछा कि आखिरी बार पिता से उसकी क्या बातचीत हुई थी। पत्नी सरवरी बेगम के भी बयान दर्ज किए गए।बेटी सुमन ने बताया कि पिता के पास पैसे नहीं थे, इसलिए उसने उनके अकाउंट में 500 रुपए ट्रांसफर किए थे।
                                                                                                        पिता बार-बार मां को फोन लगाने के लिए कह रहे थे, लेकिन मां सरवरी उनका फोन नहीं उठा रही थीं। पुलिस को दिए बयान में बेटी ने बताया कि पिता करीब 8 बार मां से बात कर उनका हालचाल पूछते रहे। साथ ही यह भी कहा कि मां की तबीयत खराब होने के कारण वह फोन नहीं उठा रही थीं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment