उज्जैन/ महामृत्युंजय द्वार से नानाखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ब्रिज और सर्विस रोड के निर्माण के बीच आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। कई रास्ते बंद होने से लोगों को कम दूरी तय करने के लिए भी शांति पैलेस और नानाखेड़ा होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।इसी समस्या को लेकर गुरुवार रात करीब 8 बजे 15 से 20 कॉलोनियों के रहवासी एकजुट होकर सांसद अनिल फिरोजिया के घर पहुंचे। उन्होंने सांसद को अपनी परेशानी बताई। इस पर सांसद ने अधिकारियों से चर्चा कर…
Read MoreDay: November 13, 2026
भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म चढ़ाई गई। भगवान ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी माला धारण की। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया
उज्जैन/ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल के पट खोले गए। सबसे पहले सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन किया गया। घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा ली गई और सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए। इसके बाद गर्भगृह के पट खोलकर पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारा। पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर आरती की गई।नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। इसके बाद जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर दूध,…
Read Moreटोकन का जुलूस निकाला कान पकड़कर उठक-बैठक
उज्जैन के तलाई की पाल क्षेत्र के मोहल्ले में रहने के एवज में हर महीने 500 रुपए हफ्ता मांगने और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट करने वाले आदतन अपराधी को पंवासा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ टोकन का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता और चिल्लाता नजर आया- ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।’ आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 के बीच मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और आबकारी एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण…
Read More4 माह के दरमियान में सीवर और फूड वेस्ट टैंक की सफाई में गई 5 की जान निगम के पास पूरे संसाधन उपलब्ध,निजी संस्था में रिस्क पर हादसे मानव अधिकार आयोग ने भी मांगी थी पीपलीनाका क्षेत्र में हुए हादसे की रिपोर्ट
उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा में हाल ही में फूड वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। इससे पूर्व जुलाई माह में भी पीपलीनाका पर सिवरेज लाईन की सफाई के दौरान भी शहर में हादसा हो चुका है। पिछले 4 माह के दरमियान इस तरह के दो हादसों में 5 लोगों की मौत होना सामने आ रहा है। इसके साथ ही आधा दर्जन लोग दोनों मामलों में घायल हुए हैं। नगर निगम उज्जैन के पास तमाम संसाधनों एवं विशेषज्ञों की मौजूदगी…
Read Moreखुसूर-फुसूर सही पकडे हैं साहब,ये लोचा करते हैं
खुसूर-फुसूर सही पकडे हैं साहब,ये लोचा करते हैं… शहर को बहुत जल्द 6 लेन की सौगात मिलने वाली है। इसका काम लगभग पूर्ण होने की स्थिति में सामने आ रहा है। गुरूवार को इस मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने जलद इसकी पूर्णता को लेकर ठेका कंपनी को अधिक श्रमिक एवं संसाधन लगाकर समय पर इसे पूर्ण करने के लिए कहा है। इसके साथ ही अधिकारियों ने सर्विस रोड एवं रोड पर पूरी नाली बनाने के लिए कहा है। अभी मार्ग में कहीं नाली बनाई गई है कहीं नहीं,कुछ…
Read Moreभूतेडा ग्राम से चोरी हुआ ट्रक हरियाणा के नूह कालिंजर टोल के पास से मिला: आरोपियों की तलाश जारी
जावरा । ग्राम ग्राम भूतेडा से 9 नवंबर को एक आयशर ट्रक चोरी गया था ।ट्रक ड्राइवर अकंलेश्रर पिता प्रभुलाल भिल 22 ने औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक चोरी की रिपोर्ट पंजीबद करवाई। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सुमित मिश्रा ने सक्रियता से तुरंत अपनी टीम के साथ चोरी गया आयशर ट्रक आर जे 9 जीइ 5978 के लिए सीसीटीवी कैमरे खगाले टोल बैरियरों पर वाहनों की आवाजाही संबंधी जानकारी एकत्रित की। ट्रक 8 लेन एक्सप्रेस से मुंबई की तरफ रवाना हुआ है चोरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए किया फिर…
Read Moreसौजन्य मुलाकात या कोई खास सियासी संदेश? भोपाल में जुटे इंदौरी नेताओं ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं
इंदौर । भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर इंदौर के भाजपा नेताओं की एक साथ हुई मुलाकात ने शहर की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इस मुलाकात में विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, विधायक मनोज पटेल, गौरव रणदिवे, सावन सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, एकलव्य गौड़ सहित अन्य नेता पहुंचे।वैसे तो इस मुलाकात को सौजन्य भेंट माना जा सकता है, लेकिन एक ही समय पर इंदौर के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने इसके राजनीतिक मायने तलाशने शुरू कर दिए हैं। बैठक में क्या…
Read Moreगांधी सागर में कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज़: एडीजीपी ने लिया सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा
मन्दसौर। जिले के गांधी सागर में आगामी 18 नवंबर को आयोजित होने वाली मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक की तैयारी का निरीक्षण उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह तथा उज्जैन एडीजीपी राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान कलेक्टर मंदसौर दिव्यांक सिंह, विधायक गरोठ चंदरसिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्र, डीआईजी रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीना, जिला पंचायत मंदसौर सीईओ अनुकूल जैन, नीमच सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एसडीएम राहुल चौहान तथा…
Read Moreप्रसूता-नवजात की मौत के बाद बोलाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जांच टीम, ग्रामीणों ने किया हंगामा
शाजापुर। जिला अस्पताल में प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए सीएमएचओ डॉ. कमला आर्य जांच टीम के साथ बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मृतका के पति ने रोते हुए अपनी पीड़ा बयां की और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है…
Read Moreमैडम! क्षेत्र में सख्ती दिखाइए, वरना बदमाशों के हौसले ऐसे ही बुलंद रहेंगे!
इंदौर। इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार रात सीमा क्षेत्र पर कब्जे के विवाद में विका और हितेश ने दीपेश चोरे पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात इतनी बेरहम थी कि विका ने युवक का कान काटकर अलग कर दिया। विका पर पहले से हत्या के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं और वह जमानत पर बाहर था। ऐसे बदमाश खुलेआम चाकू चला रहे हैं, आखिर मैडम की सख्ती कहां नजर आ रही है? क्या किसी बड़ी वारदात…
Read More